Logo
ब्रेकिंग
गांधी जयंती के अवसर पर छावनी परिषद के तत्वाधान में दी गई गांधी चौक पर बापू को श्रद्धांजलि राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार

मसाणिया भैंरव धाम राजगढ़ में रविवारीय मेले में नशामुक्ति महाअभियान का हुआ आयोजन_

 

प्रसिद्ध भजन गायक व गोभक्त ओम मुंडेल ने गाए भैंरूजी के सुमधुर भजन, भक्तगण हुए भाव विभोर 

   कावडियों ने लगाई मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) उपखण्ड क्षेत्र अंतर्गत राजगढ़ स्थित विख्यात श्री मसाणिया भैरव धाम पर रविवारीय मेले में धाम पर पिछले कई सालों से अनवरत चल रहे नशामुक्ति महाअभियान में हिस्सा लेते हुए देशप्रदेश से आए हुए हजारों श्रद्धालुओं ने नशा छोड़ने की शपथ ली।धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने दूर दराज से आए करीब पन्द्रह हजार श्रद्धालुओं में से लगभग दो हजार श्रद्धालुओ को जीवन में दुबारा नशा नही करने का संकल्प दिलाया। रविवारीय मेले में प्रसिद्ध भजन गायक व गोभक्त ओम मुंडेल ने अपनी मधुर आवाज में भैंरूजी के भजनों की प्रस्तुति दी। मुंडेल ने राजगढ़ धाम पहुँच कर बाबा भैरव मा कालिका के साथ चम्पालाल महाराज से आशीर्वाद लेकर वीर तेजाजी महाराज के भी दर्शन किये जहां पर पांचु माली, भागचन्द माली, हरीमाली रामदेव माली आदि ने ओम मुण्डेल व सत्यनारायण माली का स्वागत किया जिसके बाद सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ के परिक्रमा कर खुशहाली की कामना करी व श्रद्धालुओं को गोसेवा के महत्व को बताया। धाम पर अखिल भारतीय माली समाज के पुष्कर मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण माली के साथ राजकुमार गहलोत ने भी बाबा भैरव व मां कालिका के दर्शन कर चम्पालाल महाराज का आशीर्वाद लिया। रविवारीय मेले में हरवर्ष की भांति शिवभक्त कावड़ियों ने कल्पवृक्ष व मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा की व धाम पर स्थित शिव परिवार को जल अर्पित किया। प्रवक्ता सेन ने बताया कि चक्की वाले बाबा के मन्दिर परिसर में महाराज के सानिध्य में भजन गायक ओम मुंडेल व सत्यनारायण माली ने पौधारोपण किया। महाराज ने सभी श्रद्धालुओं से भी कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी सेवा करने के लिए प्रेरणा दी। मंदिर कमेटी की और से ओम मुण्डेल व सत्यनारायण माली का स्वागत किया गया। रविवारीय मेले में व्यस्थापक ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, अविनाश सेन, राहुल सेन, कैलाशचन्द सेन, दिलीप राठी, नीरज, राजू चावड़ा, विजय सिंह, राजू दीपक बसीटा, कश्चप बंधु आदि ने व्यवस्थाआंे को संभालने में योगदान दिया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।