Logo
ब्रेकिंग
राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद

पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर बीएलओ पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

नवोदय विद्यालय सभागार में आयोजित शिविर को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी देवी लाल यादव ने किया संबोधित

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )जवाहर नवोदय विद्यालय, नसीराबाद (अजमेर) के सभागार में  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के अंतर्गत आज दिनांक 31 जुलाई 2025 को विधानसभा निर्वाचन के  को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जवाहर नवोदय विद्यालय, नसीराबाद अजमेर के एमपी हॉल में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त दिशा-निर्देशों के अधीन व्यापक तकनीकी एवं प्रायोगिक जानकारी दी गई। बीएलओ को डेमो आधारित परिदृश्य गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही प्रश्नोत्तर सत्र में उनके शंकाओं का समाधान भी किया गया।इस अवसर पर विशेष रूप से गणना फॉर्मों के वितरण एवं संकलन, आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों की प्राप्ति, मतदाता पहचान सत्यापन, प्रचार-प्रसार, तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बीएलओ की क्षमता निर्माण एवं क्षेत्रीय स्तर पर सटीक, अद्यतन और समावेशी मतदाता सूची तैयार करने की रणनीतियाँ साझा की गईं।गौरतलब है कि यह विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम वर्ष 2002 के पश्चात् पहली बार इस स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूचियों को शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है। प्रशिक्षण सत्र में मुख्य रूप से देवीलाल यादव, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ), नसीराबाद ने संबोधित किया। साथ ही प्रशिक्षक डीएलएमटी अतुल भारद्वाज, संजय दत्ता, एलएमटी अमरदीप वैष्णव, अतर सिंह यादव, रेखाराम, अरुण अल्फ्रेड, आजाद सिंह धर्मावत, राकेश, इत्यादि ने व्यापक प्रशिक्षण दिया तथा निर्वाचन शाखा से राजेश चौहान एवं रणजीत गुर्जर उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।