श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया __ घरों मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर सजाई गई मनोहारी झांकियां
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )शनिवार को नगर के नागरिक क्षेत्र, सैन्य क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों स्थित मंदिरों में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर भक्तों ने वृत उपवास रखा और श्री कृष्ण जी की पूजा आरती कर प्रसाद वितरण किया।नगर के राज नारायण रोड , सैन्य क्षेत्र स्थित हरि मंदिर और दिलवाड़ा, लोहरवाड़ा, राम पुरा, भटियानी, देराठूं , बीर गांव स्थित मंदिरों में इस अवसर पर आकर्षक मनोहारी धार्मिक झांकियां सजाई गई वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं और लडकियों ने व्रत रखा तथा पुंडरीक नाथ मन्दिर घासी वाले बाला जी मन्दिर में महिलाओं द्वारा भजन गाए गए श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर घरों और निजी संस्थानों में भी बच्चों द्वारा श्री कृष्ण और राधा का रूप धारण कर मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वहीं कई दुकानों के उद्घाटन भी इस अवसर पर सम्पन्न हुए , 12बजे रात को श्री कृष्ण का जन्मोत्सव शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा और उपखंड क्षेत्र के सभी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ती रही सैन्य क्षेत्र स्थित हरि मंदिर पर भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें सैन्य क्षेत्र के परिवारों ने हिस्सा लिया और महा आरती, प्रसाद वितरण के बाद श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुए
