Logo
ब्रेकिंग
एम.पी.एस. चाचियावास में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन

बरसात के मौसम में मच्छरों के बढ़ते आतंक के मद्देनजर छावनी परिषद ने घनी आबादी वाले मोहल्लों में कराई फॉगिंग

 


नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) बरसात के मौसम के चलते नगर की कीचड़ युक्त गलियों और घनी आबादी वाले मोहल्लों में तेजी से बढ़ते मच्छरों के आतंक के मद्देनजर बुधवार की दोपहर छावनी परिषद प्रशासन द्वारा फॉगिंग करवाई गई। सफाई निरीक्षक रवि प्रकाश के नेतृत्व में सफाई कर्मियों द्वारा नगर के अनेक स्थानों पर फॉगिंग की गई, रवि प्रकाश ने बताया कि बरसात के मौसम में कीचड़ और गोबर भरी गलियों,नालियों में तेज़ी से मच्छरों और कीड़े मकोड़ों का प्रकोप बढ़ ने लगता है इनके प्रकोप से त्रस्त घनी आबादी के मोहल्ले वासियों को राहत प्रदान करते हेतु छावनी परिषद द्वारा बुद्ध वार दोपहर वार्ड 1 और वार्ड 5सहित आस पास के इलाकों में फॉगिंग करवाई गई जिससे काफी हद तक लोगों को मच्छरों से निजात मिली और छावनी परिषद के इस कार्य पर घने मोहल्लों में रहने वाले नागरिकों ने छावनी परिषद प्रशासन का आभार जताया, उल्लेखनीय है कि छावनी परिषद के सीईओ डॉक्टर नितिश गुप्ता द्वारा सकारात्मक सोच के चलते नगर वासियों के स्वास्थ्य और मूल भूत सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है और सफाई, की व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है वहीं नगर के पशु पालको को भी मवेशियों के बांधने हेतु बाड़ों और घरों में व्यवस्था किए जाने तथा गली मोहल्लों में खूंटे गाड़ कर गाय आदि गौवंश नहीं बांधने बाबत छावनी परिषद प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं ताकि नगर वासियों को गंदगी और मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाया जा सके

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।