Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

सैन्य वीरों और क्रांतिकारियों की ऐतिहासिक नगरी नसीराबाद में स्थापित की जाएगी वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की विशालकाय प्रतिमा

 

लाल डिग्गी तालाब के निकट फ्राम जी चौक में स्थापित होगी साढ़े 12 फीट ऊंची महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा

लाल डिग्गी तालाब स्थित चौराहे को महाराणा प्रताप सर्किल के नाम से जाना जाएगा 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) देश की आज़ादी की लड़ाई ( गदर) 1857में सबसे पहले आज़ादी का शंखनाद करने वाली राजस्थान की ऐतिहासिक नगरी नसीराबाद में सौंदर्यीकरण मुहिम के अन्तर्गत वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की विशालकाय प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसको लेकर द्रुत गति से कार्य किया जा रहा है छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता और राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के संयोजक महावीर प्रसाद वर्मा व उप शाखा नसीराबाद अध्यक्ष हगामी प्रसाद मेघवंशी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ राजस्थान ही नहीं वरन संपूर्ण भारत वर्ष के शूर वीरों में मेवाड़ नरेश महाराणा प्रताप का स्थान सर्वोपरि माना जाता है इसी कारण देश की सामरिक महत्व की ऐतिहासिक छावनी नसीराबाद के नागरिक क्षेत्र स्थित सबसे बड़े चौराहे और नगर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले फ्राम जी चौक पर लाल डिग्गी तालाब के निकट फ्राम जी उद्यान में महाराणा प्रताप की साढ़े 12फीट ऊंची विशाल काय प्रतिमा को छावनी परिषद और राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के संयुक्त सहयोग से स्थापित किया जाएगा इस प्रतिमा तक पहुंचने का मार्ग फ्राम जी उद्यान के मुख्य द्वार से होकर जाएगा जो शहीद स्मारक के अत्यंत करीब है इस प्रतिमा के लगाए जाने के बाद इस लाल डिग्गी सर्किल को महाराणा प्रताप सर्किल के नाम से जाना जाएगा वहीं छावनी परिषद द्वारा कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत इस चौराहे की शोभा बढ़ाई जाएगी जिसके बाद नसीराबाद सैन्य नगरी अजमेर जिले की एक दर्शनीय स्थल और पर्यटन स्थल के रूप में भी पहचानी जाने लगेगी जो नसीराबाद वासियों के लिए गर्व का विषय होगी और विगत अनेक वर्षों से उपेक्षित सैन्य नगरी के निवासियों को दैनिक भ्रमण के लिए नागरिक क्षेत्र में भविष्य में एक बेहतरीन पर्यटन स्थल उपलब्ध हो जायेगा

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।