Logo
ब्रेकिंग
एम.पी.एस. चाचियावास में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन

अजमेर शहर में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

अजमेर (भारत भूमि) – युवा कांग्रेस द्वारा अजमेर शहर में कभी खूनी संघर्ष, कभी लूट कभी चड्डी गैंग जैसे गिरोह के बढ़ते चले जा रहे हाँसलो पर अंकुश लगाने और शहर के सभी थानों पर अपराध पर सकती करने की माँग को लेकर युवा कांग्रेस के शिष्ट मंडल द्वारा पुलिस अधीक्षक मोहदया को ज्ञापन सौंपा।

मोहित मल्होत्रा जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ने बताया कि शहर में बढ़ते अपराध एवं पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर के करण ही शहर में अपराध पढ़ता चला जा रहा ही है एक तरफ़ अजमेर शहर में पुलिस द्वारा नियमित गश्त के दावे किए जाते हे रात को पुलिस की 10 गाड़ियों के साथ रील बना कर उच्च अधिकारों को सौंपा जा रहा हे परंतु वह रील आमजन की सुरक्षा के लिए रियल कब बन पायेगी एक तरफ़ रामगंज थाने से मात्र 500 मीटर दूरी पर दो गुटों में आधे घंटे तक खूनी संघर्ष चलता रहा और पुलिस को सूचना तक नहीं मिली, इसी तरह उसरी गेट चौकी से 10 मीटर पर महिला से पर्स लूट लिया गया जानकारी चौकी तक नहीं पहुँची, इस तरह की आपराधिक गतिविधियां पूरे शहर में जगह जगह बढ़ती चली जा रही हे जिसके विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा सर्व प्रथम आज सिर्फ़ युवा कांग्रेस के शिष्ट मंडल द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और ये माँग रखी की

1. शहर के जिस थाना क्षेत्र में अपराध घटित हो, संबंधित अधिकारी को लाइन हाज़िर कर कार्यवाही की जाए ।

2. पुलिस को आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु कड़े निर्देश दिए जाएँ।

3. अपराधियों में भय उत्पन्न करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ।

युवा कांग्रेस द्वारा ये माँग रखते हे की जैसे हालत शहर में हो रखे हे ये दर्शाते हैं कि अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त हो चुका है और पुलिस प्रशासन की गंभीर लापरवाही उजागर हो रही है।

जिस पर युवा कांग्रेस के पुलिस अधीक्षक के ज्ञापन देने के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा नियमानुसार उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया साथ ही युवा कांग्रेस यह आग्रह करती हे अगर इस तरह की कोई भी घटना शहर के किसी भी पुलिस थाने शेत्र में होती हे जिसमे पुलिस अधिकारी की लापरवाही सामने आती हे तो युवा कांग्रेस उस पुलिस थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेगा ।

आज आमजन की सुरक्षा के लिए सौंपे हुए ज्ञापन में उपस्थित पद अधिकारी नितिन जैन, अमित टांक, संजय मेघवंशी, इलियास ख़ान, सौरभ जैन, हिमांशु गर्ग, ओमप्रकाश मंडावरा, अजय ठाकुर, भानु कांत, अभिनव भटनागर, हर्ष मीणा, गोविंद खंगारोत, गर्व दत्त, अंकित पंवार, दीपेंद्र चितारा, विक्रम चौहान, राहुल सिंगला, आदि उपस्थित पद अधिकारी थे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।