Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद के नव नियुक्त सी ई ओ साकिब आलम ने किया विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान का निरीक्षण किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ...

पुष्कर-अजमेर AA कन्वेंशन 2025 – चार दिवसीय कार्यक्रम राजस्थान के पीड़ित शराबियों के लिए किया जा रहा है आयोजित

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी)–

अजमेर (भारत भूमि) – एल्कोहॉलिक्स एनॉनिमस इंटरग्रुप राजस्थान द्वारा आयोजित AA कन्वेंशन (सीजन-II) इस वर्ष 21 से 24 अगस्त 2025 तक भंवर सिंह पैलेस पुष्कर, राजस्थान में आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन शराब की लत से मुक्त होने और स्वस्थ जीवन जीने की दिशा में काम कर रहे व्यक्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। दरअसल एल्कोहाॅलिक्स एनाॅनिमस विश्व भर में पीड़ित शराबियों की मदद करने वाली संस्था है जो शराबीपन नामक बीमारी से ग्रस्त लोगों की निशुल्क मदद करती है और उनकी पहचान भी गुप्त रखती है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के संयोजक नरेन बी ने बताया कि यह चार दिवसीय कार्यक्रम राजस्थान के पीड़ित शराबियों के लिए आयोजित किया जा रहा है जिसमे देश विदेश के पूर्व शराबी भाग ले रहे हैं। इस बार इस सम्मेलन में विशेष अतिथि के रुप में डॉ. आशीष देशपांडे – सुविख्यात मनोचिकित्सक मुम्बई ( सत्यमेव जयते टीवी सीरियल),डॉ. हर्ष उदावत – गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट जयपुर/ अजमेर, डॉ. (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल) एच. के. बेदी – मनोचिकित्सक चंडीगढ़ और डाॅ मनस्वी गौतम – मनोचिकित्सक जयपुर आदि बहुत से प्रमुख मनोचिकित्सक एवं देश विदेश के पूर्व शराबी भाग ले रहे हैं।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।