Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद के नव नियुक्त सी ई ओ साकिब आलम ने किया विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान का निरीक्षण किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ...

सिंधी समाज पुरुषार्थी,सिंधी समाज ने विभाजन का दर्द सहा पर संस्कृति को जीवित रखा, कोहिनूर पैलेस में दिखी सिंधु संस्कृति की झलक, अयोध्या की पावन भूमि पर 73वाँ झूलेलाल महोत्सव

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी)
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि सिंधी समाज हमेशा से पुरुषार्थी रहा है। उन्होंने कहा कि देश सहित अयोध्या के विकास में सिंधी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सिंधी समाज देश के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अब समाज के बच्चें प्रशासनिक सेवाओं में भी आगे आ रहे है यह गर्व का विषय है।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संत श्री साई नितिन राम और सिंधु सेवा समिति (रजि.) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री अमृत राजपाल ने अयोध्या में प्रभु झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और प्रभु झूलेलाल की आरती के साथ दीप प्रज्ज्वलन करके 73 वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव का शुभारम्भ किया। समारोह का संचालन ट्रस्ट के संरक्षक श्री गिरधारी चावला और महामंत्री श्री नरेन्द्र क्षेत्रपाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देवनानी का प्रभु झूलेलाल की प्रतिमा, शॉल ओढाकर व पुष्प गुच्छ व पाखर भेंट कर अभिनंदन किया। इस मौके पर श्री देवनानी ने स्नातक और परास्नातक में उत्कृष्ट युवाओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया। 73 वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव में एक शाम सिंधियत के नाम में अंतर्राष्ट्रीय गायक जतिन उदासी व ज्योति पहलाजानी ने सिंधी गौतों से सर्व समाज का मन मोह लिया।
देवनानी ने कहा कि अयोध्या एक नगर के साथ आध्यात्म और मर्यादा की पावन स्थली है। यहाँ भगवान श्रीराम ने सत्य और त्याग का संदेश दिया, वहीं प्रभु झूलेलाल ने समाज को साहस, न्याय और एकता की राह दिखाई। समाज के इन दोनों आदशों ने आध्यात्म और संस्कृति को नई दिशा दी। श्री देवनानी ने कहा कि सिंधी समाज ने विभाजन का दुःख सहने के बाद भी अपनी संस्कृति को जीवित रखा। आज भी सिंधी समाज अपने परिश्रम, सेवा और संस्कार की पहचान से पूरे भारत और विश्व में गौरव बढ़ा रहा है।
देवनानी ने कहा कि यह महोत्सव हमें याद दिलाता है कि ज्ञान हमारा हथियार है, संस्कृति हमारी पहचान है और समाज सेवा हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। आज जब दुनिया हिंसा और तनाव से जूझ रही है, तब झूलेलाल का संदेश सत्य पर डटे रहो, न्याय का साथ दो और सबको एक मानो और भी प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने प्रभु झूलेलाल से आशीर्वाद की कामना करते हुए कहा कि समाज में प्रेम और सद्भावना बनी रहे और भारत पुनः विश्वगुरु बने।
संस्था अध्यक्ष व पूर्व मंत्री श्री अमृत राजपाल ने श्री देवनानी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंधु सेवा समिति आने वाले समय में सभी को साथ लेकर नए आयाम स्थापित करेगी। संस्था पदाधिकारियों द्वारा 4 सूत्रीय ज्ञापन श्री देवनानी को दिया। इसमें प्रमुख रूप से प्रभु झूलेलाल मंदिर हेतु एक एकड़ जमीन निःशुल्क उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाए, अयोध्या से चलने वाली साकेत एक्सप्रेस का नाम प्रभु झूलेलाल एक्सप्रेस रखने, सिंधी अकादमी का गठन और अवध विश्वविद्यालय में सिंधी विषय से पीएचडी की शिक्षण व्यवस्था प्रारम्भ कराने हेतु अनुरोध किया गया। श्री देवनानी ने ज्ञापन की मागों को पूरा कराने का विश्वास दिलाते हुए कहा कि उचित स्तर पर इन सन्दर्भों में चर्चा की जाएगी। समारोह में श्री देवनानी ने युवाओं द्वारा विशेष व्यंजनों से भंडारे की सुंदर व्यवस्था की गयी, जिसमे सर्वसमाज और अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए श्री राकेश लधानी, श्री जय कुमार आहूजा एवं श्री ज्ञान मोटवानी को भी सम्मानित किया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।