नसीराबाद(योगेन्द्र बुलचन्दानी) नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर का वार्षिक मेला सोमवार को बड़े धूमधाम से भरा। इसके एक दिन पूर्व 24 अगस्त, रविवार को भजन संध्या हुई । भजन संध्या की सांय को देरांठू हिन्दू युवा वाहिनी सदर बाजार द्बारा बाहुबली हनुमान व वानर सेना के साथ गाजे बाजे के साथ झण्डा लेकर आये। साथ ही ढाबा मोहल्ला, नसीराबाद के जागेश्वर महादेव मंदिर व भटियाणी से भी भक्त गण गाजे बाजे के साथ झण्डे लेकर आये । वहीं आज सोमवार को मेले के दिन देरांठू के ढाबा मोहल्ला, फडौल्या मोहल्ला, गवारियां समाज , नये शिव मन्दिर, नसीराबाद के राजनारायण रोड स्थित शिव मन्दिर, भटियाणी, चाट , मगंरी , लोहरवाड़ा आदि से भी गाजे बाजे के साथ बालाजी के झण्डे आये । इस अवसर पर बालाजी महाराज के विशेष चौला चढ़ाकर फूलों व गुब्बारा से आकर्षक श्रृंगार कर बाबा की झांकी सजाई गई। मेले के अवसर पर सुबह 9 बजे से संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ हुआ , उसके पश्चात बालाजी महाराज के 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। वहीं 24 अगस्त की रात्रि को आयोजित भजन संध्या में बहार से आये कलाकारों द्बारा एक से बढ़कर एक बालाजी के भजन प्रस्तुत किए गए । मेले में आये ग्रामीण महिला पुरुषों ने मेरे में लगी मणिहारी, खिलोने आदि की दुकानों से जमकर खरीदारी करी वह मेले में लगी चाट , पकोड़ी , मिठाईयों की दुकानों पर भी ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। मन्दिर पुजारी परिवार ने सहयोगी सभी भक्त जनों का दुपट्टा ओड़ाकर स्वागत किया। मेले विधायक रामस्वरूप लाम्बा, पंचायत समिति श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर, उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव ने बालाजी महाराज के दर्शन कर धोक लगाई। मेले में पुलिस प्रशासन का भी विशेष सहयोग रहा। मेले सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच शैतान माली, दिनेश चौधरी, फल सब्जी मण्डी डायरेक्टर राजकुमार मेघवंशी, राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी दिन भर मेले की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। मेले में एक भक्त की और से सम्पूर्ण दिन भर भण्डारा लगाया गया। जिसमें मेले में आये सभी भक्त गणों ने प्रसाद ग्रहण किया।
ब्रेकिंग
छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
