Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

छावनी परिषद द्वारा सख्त हिदायत दिए जाने के बाद अतिक्रमियों ने स्वयं ही शुरू किया अतिक्रमण हटाना

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद प्रशासन द्वारा नगर के विभिन्न मोहल्लों में केवल 3 दिनो की मियाद देकर अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत का असर शहर के गली मोहल्लो में दिखाई देना शुरू हो गया है और वर्षों से सरकारी गलियों में अवैध रूप से काबिज़ अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए जानकारी के अनुसार छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने शहर के गली मोहल्लो में जाकर 3 दिन में अतिक्रमण हटाने की सख़्त हिदायत दी थी जिस पर गली मोहल्ले वासियों ने अपने स्तर पर ही स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिये और शहर के वार्ड नंबर 4 में अनेक स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू हो गई गाड़ी मोहल्ला फुलागंज वार्ड नंबर 8 गोदाम मंडी आदि क्षेत्रों में भी स्वयं के स्तर पर अतिक्रमण हटाये जाने की शुरुआत हो गई है वहीं क्षेत्र वासियों ने मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर न गुप्ता से मांग की है कि मोहल्ले वासी अपने स्तर पर अतिक्रमण हटा रहे हैं लेकिन वहां बने सार्वजनिक शौचालय भी अतिक्रमण की चपेट में आ रहे हैं जिससे क्षेत्र वासियों को शौचालय आदि की परेशानियां उत्पन्न हो रही है छावनी परिषद से मांग की है कि उचित स्थान पर नए शौचालय बनवाकर क्षेत्र वासियों को राहत प्रदान की जाए

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।