Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने की अच्छे व्यापार की आराधना

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी)

भारत भूमि (अजमेर) : गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने कायस्थ मोहल्ला स्थित लंबोदर राजा समिति द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर महासंघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने भगवान गणेश से सभी व्यापारियों के लिए अच्छे व्यापार, सुख-समृद्धि, शांति और भाईचारे की कामना की।

महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल और महासचिव रमेश लालवानी ने समारोह में विशेष रूप से शिरकत की। पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद, दोनों पदाधिकारियों ने “लंबोदर राजा” की महाआरती की। उन्होंने भगवान गणेश से धन-धान्य, रिद्धि-सिद्धि और आपसी सद्भाव बनाए रखने का आशीर्वाद मांगा।

इस आयोजन में, आयोजक मंडल ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। पंडित जी ने अध्यक्ष बंसल और महासचिव लालवानी को तिलक लगाकर, रोली-मोली बांधकर और लंबोदर राजा का आशीर्वाद स्वरूप दुपट्टा (ओपरना) पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही, उन्हें प्रसाद के रूप में लड्डू भी भेंट किए गए।

यह आयोजन कायस्थ मोहल्ला के जींगर समाज भवन के पास हुआ, जिसमें महासंघ के सदस्यों और स्थानीय समुदाय ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।