Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गहलोत हुए पत्रकारों से रूबरू, BJP पर साधा निशाना: ‘स्वास्तिक नगर आने पर तकलीफ क्यों?’

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) : अजमेर : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि आपदा प्रभावित स्वास्तिक नगर जाने पर बीजेपी को तकलीफ क्यों हुई?

अजमेर दौरे पर पहुंचे अशोक गहलोत ने अजमेर के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि बोराज तालाब की पाल टूटने से जलमग्न हुए स्वास्तिक नगर में उन्होंने औरतों की आँखों में आंसू देखे। उन्होंने कहा कि वो लोगों का हाल जानने गए थे, फिर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की।

गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना

गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने ऐसा माहौल बना दिया था, जैसे वो वहां क्यों आए हैं। उन्होंने कहा कि जब जनता को बात समझ आई, तो बीजेपी कार्यकर्ता वहां से चले गए, लेकिन रास्ते में खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। गहलोत ने इसे एक ‘नया सिस्टम’ बताते हुए कहा कि स्थानीय लोग बता रहे थे कि वहां कोई बड़ा नेता नहीं आया था।

विपक्ष की आवाज न दबाने की अपील

गहलोत ने कहा कि आपदा के समय लोगों को पूरी मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और कलेक्टर से भी बात की। उन्होंने कहा कि जितनी आलोचना होगी, काम उतना ही बेहतर होगा और विपक्ष की आवाज को दबाना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका हित जनता में है और वो उनके अधिकारों के लिए लड़ेंगे।

विशेष पैकेज की मांग

पूर्व सीएम ने कहा कि स्वास्तिक नगर के लोगों की पीड़ा बहुत ही चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि हर घर का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करे। उन्होंने कहा कि 10-20 या 50 हजार के मुआवजे से लोगों का भला नहीं होगा। उन्होंने सरकार से तुरंत विशेष पैकेज देने की मांग की, ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।