Logo
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज... नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...

अमृत वेले की अरदास से पाएं दोगुना लाभ: संत प्रकाश उदासी

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : बाबा हरदयाल कुटिया के संत स्वामी प्रकाश उदासी ने कहा कि सुबह-सुबह (अमृत वेले) अपने गुरु और परमात्मा का सिमरन करने से व्यक्ति को कई गुना अधिक लाभ मिलता है। उन्होंने यह बात पूज्य सिंधी पंचायत अजमेर और श्री धन गुरु नानक सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय श्राद्ध पक्ष कार्यक्रम में कही। गुरु नानक कॉलोनी के सामुदायिक भवन में 7 सितंबर से शुरू हुए इस कार्यक्रम में संत प्रकाश उदासी ने सत्संग और प्रवचनों के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन दिया पूज्य सिंधी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि 21 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 6:30 बजे तक श्री जपुजी साहिब और श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया जा रहा है। पाठ, अरदास और आरती के बाद प्रसाद भी वितरित किया जाता है। श्री धन गुरु नानक सेवा मंडल के संरक्षक संत स्वामी प्रकाश उदासी ने बताया कि यह आयोजन पितृ श्राद्ध पक्ष के दौरान पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया है। कार्यक्रम के आयोजन में गुरु नानक कॉलोनी के सामुदायिक भवन, पंचायत के प्रबंधक हीरो भाई तुल्सियानी, सचिव अम्मा लाल वारी दरबार और पूज्य झूलेलाल साहिब के बहिराणे की सवारी के भिश्ती नारी भोजवानी का विशेष सहयोग मिल रहा है। इच्छुक व्यक्ति इस आयोजन में शामिल होकर श्राद्ध पक्ष का लाभ उठा सकते हैं।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।