Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

किसानों की लागत घटाने और आमदनी बढ़ाने में कारगर है इफको की तकनीक: भागीरथ चौधरी

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा है कि इफको जैसी संस्थाओं की तकनीकें किसानों की लागत कम करने और उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने शुक्रवार को अजमेर के राष्ट्रीय बीज एवं मसाला अनुसंधान केंद्र, तबीजी में आयोजित “किसान – फसल विचार गोष्ठी” में किसानों और वैज्ञानिकों के साथ सीधा संवाद करते हुए यह बात कही। गोष्ठी में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अजमेर और राजस्थान की मिट्टी में उगाई जाने वाली धनिया, जीरा और मेथी जैसी मसाला फसलें अपनी अनोखी सुगंध और स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। उन्होंने राष्ट्रीय बीज एवं मसाला अनुसंधान केंद्र को किसानों के लिए एक मार्गदर्शक बताया, जो उन्हें नई किस्मों और उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत करा रहा है। भागीरथ चौधरी ने इफको के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था पिछले 53 सालों से न केवल उर्वरक उपलब्ध करा रही है, बल्कि नैनो यूरिया, ड्रोन स्प्रे और जैव उर्वरक जैसी आधुनिक तकनीकें भी किसानों तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि ये नवाचार पर्यावरण की सुरक्षा करते हुए खेती की लागत को घटा रहे हैं और किसानों की आय में वृद्धि कर रहे हैं। उन्होंने नैनो यूरिया को कृषि क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, और ई-नाम का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मसाला फसलों की गुणवत्ता सुधार और निर्यात बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिल सके। केंद्रीय मंत्री ने किसानों से आग्रह किया कि वे वैज्ञानिक तरीके अपनाएं, मसाला फसलों की गुणवत्ता बढ़ाएं, और सहकारी संस्थाओं की सेवाओं का भरपूर लाभ उठाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा हमेशा से किसानों के हित में काम करती रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को अन्नदाता के साथ-साथ नवाचार का जनक भी बनाना चाहते हैं।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।