Logo
ब्रेकिंग
राजकीय चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त वीरों ने किया 75 यूनिट रक्त दान रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...

श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ व जन सेवा सर्वधर्म समिति ने वरिष्ठ नागरिक महिलाओं का किया सम्मान

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा सर्वधर्म समिति द्वारा महाबोधि बौद्ध मठ में पाक कला में माहिर वरिष्ठ नागरिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महासंघ के संस्थापक एवं महासचिव रमेश लालवानी ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर महाआरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगठन हर क्षेत्र में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की हौसला अफजाई करता रहेगा। सम्मानित महिलाओं में श्रीमती अनिता, श्रीमती सुनीता और श्रीमती सोनी शामिल रही। उन्हें मोतियों की माला, शॉल और राधास्वामी सत्संग डेरा ब्यास, अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य “हक हलाल की कमाई” भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बौद्ध मठ अध्यक्ष गुणवन्त राहुल ने की। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रामचन्द्र सोलंकी, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती उषा कुंपावत, श्रीमती याशिका सिंह, सुश्री कीर्तिका, सुश्री प्रेरणा, बलवन्त ज्योतियाना, विजय यादव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन जन सेवा सर्वधर्म समिति के विचारक गुणवन्त राहुल ने किया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।