भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : पूज्य श्री झूलेलाल साहिब के जोति-जोत समाने के महापर्व असू चण्ड महोत्सव को सिन्धी समाज ने इस वर्ष भी परम्परागत रीति-रिवाजों और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया। यह तीन दिवसीय मेला सोमवार 22 सितम्बर से बुधवार 24 सितम्बर तक धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। कृष्णा मोहल्ला स्थित पूज्य झूलेलाल मंदिर के प्रमुख मुखी जेठानन्द तिलोकानी और पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिरों, दरबारों व आश्रमों में भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान और पारम्परिक कार्यक्रमों में भाग लिया। महोत्सव के दौरान मुंडन संस्कार, जनेऊ संस्कार, पलांद छड़ाई, रिश्ते तय करना, गृह प्रवेश व प्रतिष्ठान उद्घाटन जैसे शुभ कार्य भी सम्पन्न करवाए गए। बाबा हरदयाल कुटिया के सन्त प्रकाश उदासी ने बताया कि अजमेर सहित विभिन्न दरबारों में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बाबा हरदयाल कुटिया, राजावीर मार्ग – गुरुग्रंथ साहिब में अरदास, नित नेम व पाठ, अम्मा लाल वारी दरबार, सिन्धुवाड़ी – पवित्र ज्योति प्रज्ज्वलन व आरती पंजड़े, राजावीर साहिब व दुर्गा माता दरबार – दुर्गा माता की आरती, दुःख भंजनी हालाणी दरबार (श्रीनगर रोड), तुलसी किशन धाम (भगवान गंज), पूज उडेरोलाल मंदिर (हासीबाई धर्मशाला, आशा गंज), धण्डू घोट दरबार (आदर्श नगर), लीला शाह कॉलोनी मंदिर, रेलवे सिन्धु सभा कैरिज मंदिर सहित अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन किए। इसके अलावा पुष्कर, किशनगढ़, नसीराबाद, ब्यावर सहित आसपास के नगरों के दरबारों व मंदिरों में भी सिन्धी समाज के परिवारों ने पारम्परिक आस्था के साथ झूलेलाल साहिब का असू चण्ड महोत्सव मनाया। पूज्य सिन्धी पंचायत के महासचिव रमेश लालवानी ने कहा कि यह पर्व सिन्धी समाज की आस्था, परम्परा और संस्कृति का प्रतीक है, जिसे समाजजन हर वर्ष बड़े हर्षोल्लास और विधि-विधान से मनाते हैं।
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...
