श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने बंगाली धर्मशाला में की विश्व शांति, भाईचारा व अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना
भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : कचहरी रोड स्थित बंगाली हिन्दू समाज की धर्मशाला में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ एवं जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के पदाधिकारियों ने विश्व शांति, भाईचारा, कौमी एकता, समस्त प्राणियों की सुरक्षा, अच्छे व्यापार और सभी के स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी तथा संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि समाज सेवा व पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार, दिनेश गोस्वामी, श्याम प्रेमी विजय यादव, समाजसेवी मोहित भाई सहित अन्य को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह अध्यक्ष देबासीस बिसवास, कोषाध्यक्ष राजू भाई, उपाध्यक्ष किशन पारीक व किशोर टेकवानी के करकमलों से सम्पन्न हुआ। महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बंगाली समाज द्वारा चल रहे पांच दिवसीय आयोजन में महासंघ पदाधिकारी अनिल आडवानी एवं अन्य को आमंत्रित किया गया। सभी पदाधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि त्यौहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए प्रदूषण से बचाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।
