Logo
ब्रेकिंग
नव नियुक्त छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद शाकिब आलम ने बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर नीरज क... किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ...

अमर शहीद सन्त कंवरराम का 59वां स्मृति दिवस 12 अक्टूबर को श्रद्धा व भक्ति से मनाया जाएगा

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : सिन्धी समाज द्वारा अमर शहीद सन्त कंवरराम का 59वां स्मृति दिवस आगामी रविवार 12 अक्टूबर को चांग गेट स्थित सन्त कंवरराम धर्मशाला में धूमधाम व श्रद्धा भाव से मनाया जाएगा। आयोजन धर्मशाला के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उत्तमचन्दानी व सचिव हरिकिशन वासवानी के नेतृत्व में किया जा रहा है। सन्त कंवरराम मण्डल सेवा संस्था के तत्वावधान में कार्यक्रम के संयोजक दयालदास टिलवानी व तमाकीमल सामतानी होंगे। धर्मशाला के अध्यक्ष व सचिव ने पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी देते हुए बताया कि स्मृति दिवस पर विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे माहेश्वरी भवन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ होगा जो दोपहर 12 बजे तक चलेगा, इसके पश्चात दोपहर 12 से 2 बजे तक आम संगत व श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व लंगर प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। सांयकाल 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक संगीतमय सत्संग व प्रवचन होंगे जिनमें आदरणीय सन्त श्री श्यामलाल जी सुपुत्र श्री ऋषि रामदयाल जी किशनगढ़ अपने श्रीमुख से प्रवचन देंगे तथा रात्रि 8 बजे पल्लव प्रार्थना व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। यह आयोजन सन्त कंवरराम जी की अमर शिक्षाओं, प्रेम, त्याग व सेवा भावना को जन-जन तक पहुँचाने का प्रेरणादायी प्रयास रहेगा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।