भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के व्यापारियों ने महावीर सर्किल स्थित बाल भैरव और शनिदेव मंदिर में अन्नकूट कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजन-अर्चन व महाआरती की। वार्ड 72 के पार्षद रमेश सोनी और महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने करकमलों से महाआरती कर सुख-समृद्धि और व्यापार वृद्धि की कामना की। कार्यक्रम बाल भैरव मंदिर सेवा समिति एवं महावीर सर्किल व्यापारिक संघ के तत्वावधान में आयोजित हुआ। पंडित दिनेश यादव ने बताया कि महावीर सर्किल पर बाल स्वरूप में स्थापित यह बाल भैरव मंदिर अनोखा है, जो श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी ने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों, सामाजिक और धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है। इस अवसर पर किशन पारीक, किशोर टेकवानी, सुरेश तंबोली, पुखराज जंगम सहित अनेक व्यापारियों ने महाआरती में भाग लिया। पूजन के पश्चात अन्नकूट का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया और पार्षद रमेश सोनी व महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी का मंदिर सेवा समिति की ओर से सम्मान भी किया गया।
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...
संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि
प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,...
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे...
जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ...
अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब...
मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...
