Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर 30 अक्टूबर को मायाणी अस्पताल में

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : मायाणी अस्पताल में 30 अक्टूबर को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जाएगा। मायाणी अस्पताल आशागंज, अजमेर एवं रिसर्च सेंटर द्वारा जिला अंधता निवारण सोसायटी अजमेर के आर्थिक सहयोग से आयोजित इस शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल वासवानी द्वारा निःशुल्क सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रोगियों का पंजीकरण होगा तथा ऑपरेशन योग्य मरीजों को भर्ती किया जाएगा। मायाणी चिकित्सालय प्रबंधक समिति के किशोर मंगलानी और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति पूर्व पंजीकरण के लिए भागू ईसरानी या किशोर मंगलानी से संपर्क कर सकते हैं। समाजसेवी राजेश झूरानी, गोविंद लालवानी, प्रकाश गोस्वामी, संजय लालवानी, भागू ईसरानी, गुणवन्त राहुल, सरदार बलबीर सिंह, रमेश मूरजानी, दिनेश मूरजानी, अनिल आडवानी और सरदार भजन सिंह ने नागरिकों से इस निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।