Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

अजमेर-पुष्कर में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने की मांग, व्यापारिक महासंघ ने सरकार से की अपील

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने फिल्म निर्माताओं और राजस्थान सरकार से मांग की है कि अजमेर और पुष्कर में फिल्म निर्माण के लिए विशेष सुविधाएं, रियायतें और अवसर प्रदान किए जाएं ताकि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहरें और ऐतिहासिक स्थलों को फिल्मों के माध्यम से विश्व स्तर पर पहचान मिल सके। महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानमल गोयल की अध्यक्षता में होटल रीगल गंज में हुई बैठक में महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि महासंघ ने पूर्व में भी फिल्म निर्माताओं से अपील की थी कि वे अपनी आगामी फिल्मों में अजमेर और पुष्कर की लोकेशन का उपयोग करें, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। महिला प्रतिनिधि श्रीमती कुशाल जैन, श्रीमती गुंजन गोयल, जशन वरलानी, हाजी फखर काजमी, कमलेश हेमनानी व कमलेश बालवानी ने कहा कि पृथ्वीराज स्मारक, तारागढ़ किला, पुष्कर घाटी, मेयो कॉलेज, आनासागर झील, फायसागर, बारहदरी और नारेली जैसे स्थलों की ऐतिहासिक व धार्मिक महत्ता फिल्मांकन के लिए अत्यंत आकर्षक है। महासंघ ने यह भी बताया कि अहमदाबाद के निर्माता नरेश उधानी ने पूर्व में अजमेर में सिंधी फिल्मों का सफल निर्माण व प्रदर्शन किया है, जो यह दर्शाता है कि अजमेर फिल्म उद्योग के लिए एक उत्कृष्ट गंतव्य बन सकता है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।