भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : दादा भगवान सत्संग के संत दीपक भाई देसाई ने अपने प्रवचनों में जिज्ञासुओं के प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि सुखी परिवार के लिए सबसे आवश्यक है कि हम दूसरों की गलतियों को नजरअंदाज करें और अपने दृष्टिकोण को शुद्ध करें, क्योंकि “जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि होती है।” उन्होंने समझाया कि परिवार में आए दुःख को दूसरों तक न पहुंचाएं, बल्कि प्रत्येक सदस्य दूसरों के हित में कार्य करे, जिससे धीरे-धीरे पूरे परिवार का वातावरण प्रेम और सहयोग से भर जाता है। दीपक भाई ने कहा कि दूसरों की गलतियां हमें तभी दिखाई देती हैं जब हमारी बुद्धि और अहंकार में दोष होता है, इसलिए पहले अपने भीतर के काम, क्रोध और अहंकार को समाप्त करना आवश्यक है। उन्होंने उदाहरण देकर समझाया कि जैसे किसी कुत्ते के काटने पर हम उसे काटने नहीं जाते, वैसे ही हमें सामने वाले के प्रति प्रेम का मार्ग अपनाना चाहिए और यदि समाधान न मिले तो परमात्मा से उसकी और अपनी सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। इस अवसर पर श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के उपाध्यक्ष एवं पुलिस लाइन्स व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रणवीर सैनी ने जिला शांति समिति व जिला सीएलजी समिति के सदस्य तथा महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी को सोशल मीडिया के माध्यम से यह प्रवचन संदेश साझा करते हुए कहा कि यदि हर व्यक्ति इन सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाए तो आपसी मनमुटाव, राग-द्वेष और विरोधाभास समाप्त हो जाएंगे। जिला शांति समिति व जिला सीएलजी समिति के सदस्य किशन पारीक, किशोर टेकवानी, रणवीर सैनी और रमेश लालवानी ने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इन सत्संग प्रवचनों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अमल करें।
ब्रेकिंग
छावनी परिषद के नव नियुक्त सी ई ओ साकिब आलम ने किया विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान का निरीक्षण
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया...
विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत
भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य...
कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म...
छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा...
रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ...
