Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

घूमर फेस्टिवल 19 नवम्बर को, जिला कलक्टर ने सौंपे दायित्व — उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी मॉनिटरिंग

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : आगामी 19 नवम्बर को अजमेर में होने वाले राज्य स्तरीय घूमर फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और विभिन्न दायित्व सौंपे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की लोक संस्कृति और गौरव का प्रतीक घूमर नृत्य राज्य की पहचान है, इसलिए इस उत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करें। यह आयोजन सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में होगा, जिसमें विभिन्न समूहों के बीच प्रतियोगिताएं होंगी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी स्वयं कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रही हैं और समन्वयक भी नियुक्त किए गए हैं। इच्छुक महिलाएं एवं छात्राएं विभाग की वेबसाइट https://ghoomar.rajasthan.gov.in या क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं। 12 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाएं व महिलाएं 20 से 25 सदस्यीय समूह के रूप में भाग ले सकेंगी। विजेता समूहों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतिभागियों के लिए 14 से 17 नवम्बर तक सावित्री राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक प्रशिक्षण की व्यवस्था रहेगी। जिला कलक्टर के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने हेल्प डेस्क स्थापित की है, जिससे रजिस्ट्रेशन से संबंधित किसी भी समस्या के लिए कार्यालय में या दूरभाष 0145-2627426 पर संपर्क किया जा सकता है। महोत्सव की व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल को नोडल अधिकारी और पर्यटन विभाग के उप निदेशक श्री कृष्ण कुमार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री देशल दान, पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती सरिता गेना, उप पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु और पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक श्री योगेश कुमार खत्री सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।