Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

छावनी परिषद वैरीड बोर्ड की बैठक सम्पन्न विकास के अनेक प्रस्तावो पर बनी सहमति

सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, गैंट्री बोर्ड की स्थापना कचरा निस्तारण प्लांन्ट सहित अन्य विकास कार्यों के प्रस्तावों को मिली मंजूरी__

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी )छावनी परिषद वेरीड बोर्ड की बैठक मंगलवार को बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार की अध्यक्षता में और छावनी परिषद के सीईओ डॉक्टर नितिश गुप्ता एवं मनोनीत सदस्य सुशील गदिया की उपस्थिति में आहुत की गई,जिसमें नगर के सौंदर्यीकरण तथा विकास के अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंजूरी प्रदान की ग बैठक के एजेंडे के अनुसार, उड़ान स्कूल में संविदा आधार पर दो विशेष शिक्षकों की नियुक्ति, सप्लाई डिपो के निकट स्थित नोहरे की नीलामी, स्लॉटर हाउस के निकट स्थित एक दुकान की नीलामी, छावनी परिषद द्वारा संचालित स्थानीय हनुमान चौक स्थित विशेष बच्चों के “उड़ान स्कूल”में अनुबंध के आधार पर फिजियोथेरेपिस्ट की भर्ती करने छावनी परिषद नसीराबाद क्षेत्र के अंतर्गत चिन्हित स्थानों पर 65 स्ट्रीट लाइटों की स्वीकृति एवं स्थापना छावनी में सड़कों की मरम्मत एवं बिट्मिंस रिकार्बेटिंगकार्य एसबीआई बैंक से सरकारी अस्पताल तक सी.सी. सड़क निर्माण एवं नाली की मरम्मत सहित नगर के अन्य वार्डो की सीसी सड़कों के निर्माण कार्य और नागरिक क्षेत्र से जुड़े अन्य विकास कार्यों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए, छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वेरीड बोर्ड की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं पिछली बोर्ड बैठक में बोर्ड ने एक करोड़ 42लाख की लागत से सड़के बनाने का फैसला लिया गया था उसमें से ज्यादातर सड़के बन चुकी हैं और बाकी सड़के 26नवम्बर तक पूर्ण हो जाएगी मंगलवार को आहुत बोर्ड बैठक में भी एक करोड़ 25लाख की लागत से सड़के बनाने का कार्य किया जायेगा उन्होंने बताया कि सैन्य नगरी नसीराबाद में आने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर गैंट्री बोर्ड की स्थापना की जाएगी इनमें श्रीं नगर रोड, कोटा रोड, तथा रेलवे स्टेशन रोड पर गैंट्री बोर्ड स्थापित किए जाने के प्रस्तावों पर सहमती बनी है पटेल उद्यान जाने वाले मार्ग पर पहली बार विक्टोरिया लाईट लगाई जाएगी जिससे चौपाटी के आसपास का क्षेत्र और अधिक आकर्षक बन जाएगा इसी क्रम में ट्रेचिंग ग्राउंड में कचरा निस्तारण हेतु बड़ा संयत्र लगाया जाएगा अभी नगर का कचरा यही पर एकत्र किया जा रहा है यहां पर डेढ़ करोड़ की लागत से प्लांट लगाया जा रहा है जो 2से 3माह में पूरा हो जाएगा सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान के पास डाक बंगले की तरफ़ पैदल पाथ का निर्माण किया जायेगा इसी क्रम में नेहरू गार्डन की उत्तरी दिशा में नाला बनाया जाना है जबकि लाल डिग्गी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास नाले का निर्माण और अंबेडकर सर्किल के पास पुलिया एवं नाला निर्माण किया जाना है ताकि इन क्षेत्रों में जल भराव की समस्या को दूर कर जल निकासी की व्यवस्था सुधारी जा सके इसी तरह राज डेयरी से सिंधी बाजार की सड़क की मरम्मत तथा कुछ स्थानों पर सीसी रोड निर्माण किए जाने पर मंजूरी दी गई बैठक में छावनी परिषद अधिदर्शक विश्वेंद्र सिंह जल विद्युतफोरमैन सतीश कुमार सफाई निरीक्षक रवि कुमार संजय कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार यादव कपिल मेहरा सहित छावनी परिषद स्टॉफ मौजूद रहा

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।