Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल, माकड़वाली रोड पर बनेगा 30 हजार क्षमता वाला मल्टीपरपज़ स्टेडियम, कन्वेंशन सेंटर व वरूण सागर का होगा सौन्दर्यीकरण

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : अजमेर को सुनियोजित विकास, पर्यटन और रोजगार के आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने एडीए व नगर निगम अधिकारियों की बैठक में अरबों रुपए के कार्यों को गति देने के निर्देश देते हुए माकड़वाली रोड पृथ्वीराज नगर योजना के पास 30 हजार से अधिक दर्शक क्षमता वाले मल्टीपरपज़ खेल स्टेडियम का काम जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए, जिसकी लागत प्रथम चरण में 12 करोड़ रुपए होगी और इसका उपयोग बड़े खेल आयोजनों के साथ धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों हेतु भी किया जा सकेगा; इसके साथ ही अजमेर में आधुनिक कन्वेंशन सेंटर की डीपीआर महानगरों की तर्ज पर तैयार करने, शहर प्रवेश द्वार (एंट्री प्लाजा) को 30 जून 2026 तक पूरा करने, वरूण सागर झील को दर्शनीय स्थल बनाने के लिए घाट व भगवान झूलेलाल की प्रतिमा स्थापना सहित सौन्दर्यीकरण कार्य करवाने, लक्की चौराहा–अजयसर रोड, टेलीफोन एक्सचेंज–लक्की चौराहा रोड और लोहागल–जनाना 6 लेन सड़क को प्राथमिकता से पूरा करने, गांधी भवन के पीछे 7 करोड़ की लागत से बहुमंजिला भव्य पुस्तकालय का निर्माण शुरू करने, सीवरेज, सफाई, पार्किंग, वेंडिंग-नॉन वेंडिंग जोन, पट्टा वितरण, होटल-गेस्ट हाउसों में नियमों की पालना, हैंगिंग ब्रिज सुधार, लेजर शो सहित पर्यटन विकास संबंधी कार्यों को तेज करने तथा एलीवेटेड रोड के नीचे पार्किंग और ड्रेनेज कार्य आगामी बरसात से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए, बैठक में एडीए आयुक्त नित्या के., नगर निगम आयुक्त देशल दान, एडीए सचिव अनिल पूनिया सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।