राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा से सरदार @150 यूनिटी मार्च को मिली युवाओं की ऊर्जा, एकजुट भारत का संकल्प मजबूत
भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : 27 नवम्बर 2025 को रन फॉर यूनिटी आत्मनिर्भर अभियान के तहत यमुना प्रवाह यात्रा के स्वागत एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन शहर जिला अजमेर द्वारा भीमराव अंबेडकर सभागार में किया गया, जिसमें सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने युवाओं से ‘राष्ट्र प्रथम’ को सर्वोपरि रखकर एकजुट एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया और बताया कि लौहपुरुष सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णयों से देश को एक सूत्र में जोड़कर राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च एवं यमुना प्रवाह यात्रा संचालित है, यह यात्रा युवाओं के लिए सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और देशभक्ति को निकट से जानने का अवसर है तथा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर सरकार ने लौहपुरुष को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने बारडोली सत्याग्रह सहित स्वतंत्रता संग्राम में सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की 562 रियासतों को एकजुट करने में उनकी दृढ़ता और संघर्ष निर्णायक रहा। देव नारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी अपनाने की प्रतिज्ञा दिलाई तथा बताया कि सरदार पटेल ने कूटनीति व कठोरता से ऑपरेशन पोलो और जनमत संग्रह के माध्यम से रियासतों को भारत में मिलाकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया। कार्यक्रम के स्वागत भाषण में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल का अधूरा सपना पूरा किया और देश को एक सूत्र में बांधते हुए विश्व पटल पर भारत का सम्मान बढ़ाया। कार्यक्रम की प्रस्तावना भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री विनीत त्यागी ने की, संचालन युवा कार्यकर्ता रचित कच्छावा ने किया तथा उपमहापौर नीरज जैन सहित विभिन्न पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
