Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

पुष्कर: शत गायत्री महायज्ञ में कुलदीप शर्मा सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क चिकित्सा सेवा

भारत भूमि (अजमेर) – तीर्थ नगरी पुष्कर में आयोजित 43 दिवसीय भव्य शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ के दौरान आस्था के साथ-साथ सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश की जा रही है। इस धार्मिक आयोजन में देशभर से उमड़ रहे श्रद्धालुओं और संत-महात्माओं की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कुलदीप शर्मा सेवा संस्थान की टीम निरंतर निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रही है। संस्थान द्वारा लगाए गए विशेष चिकित्सा शिविर में श्रद्धालुओं की निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उन्हें जरूरी दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही हैं। आपात स्थिति के लिए संस्थान ने पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिसके तहत गंभीर रूप से बीमार होने वाले श्रद्धालुओं को तत्काल मौके पर ही भर्ती कर उचित उपचार दिया जा रहा है। 8 मार्च से दिन-रात निस्वार्थ भाव से जुटे संस्थान के सदस्यों के इस मानवीय प्रयास ने न केवल श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण का अहसास कराया है, बल्कि उन्हें बिना किसी चिंता के अनुष्ठान में सम्मिलित होने का अवसर भी प्रदान किया है। सेवा का यह पुनीत कार्य वर्तमान में मानवता की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अन्य आयोजनों के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बना हुआ है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।