Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

एमपीएस चाचियावास के 40 कब्स-बुलबुल को मिला ‘गोल्डन एरो अवार्ड’, रिधान यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता प्रथम स्थान

भारत भूमि (अजमेर) – माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में कब्स-बुलबुल ‘गोल्डन एरो अवार्ड’ सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के 18 बुलबुल एवं 22 कब्स को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन एरो अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले छात्र रिधान यादव को विशेष रूप से सराहा गया, जिन्होंने गदपुरी (पलवल, हरियाणा) स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित महोत्सव की स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त श्री विनोद दत्त जोशी ने स्काउटिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह किस प्रकार विद्यार्थियों में साहस का संचार कर उनके भविष्य को बेहतर बनाती है। कार्यक्रम में अंश वैष्णव, कायरा जैन, मंक्ष जांगिड़ और सानिध्य कुमावत सहित कई विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। संस्था प्रधान श्री राजीव कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत स्कार्फ और स्मृति चिह्न भेंट कर किया और विद्यार्थियों को ‘भारत स्काउट गाइड इंटरनेशनल अवार्ड’ की उपलब्धि के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन यूनिट लीडर अक्षय कुमार परिहार, गाइड कैप्टन पायल उबाणा, कब मास्टर मोहित वैष्णव और फ्लॉक लीडर संध्या मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जहाँ सभी प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।