
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नई सब्जी मंडी से अस्पताल तक वर्षों से सरकारी जमीन पर काबिज अवैध कब्जे धारकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरुवार को छावनी परिषद के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने छावनी परिषद मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम के निर्देश पर स्टेट बैंक से राजकीय चिकित्सालय तक के सभी अवैध अतिक्रमण जेसीबी की मदद से हटा दिए और अस्पताल मार्ग को चौड़ा कर दिया, साथ ही स्टेट बैंक के सामने वाली नाली को अतिक्रमण मुक्त करवा कर सफाई कार्य का रास्ता सुगम कर दिया आज दोपहर स्वयं मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने ओवरसियर विश्वेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिए जिसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से सभी अतिक्रमण कारी मेडिकल दुकानों के टीन शेड और अवैध चबूतरे ध्वस्त कर सड़क को चौड़ा कर दिया गया इस दौरान भारी संख्या में लोग जमा हो गए अतिक्रमण हटाने के दौरान सफाई कर्मियों के अतिरिक्त छावनी स्टाफ मौके पर मौजूद रहा
