Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

नीरज डांगी ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, अजमेर के कांग्रेस नेताओं ने दी जीत की अग्रिम शुभकामनाएं

भारत भूमि (अजमेर) : राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी नीरज डांगी ने जयपुर में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता विशेष रूप से उपस्थित रहे। नीरज डांगी को कांग्रेस द्वारा राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर अजमेर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल, नगर निगम अजमेर के पूर्व उपायुक्त व पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता, हाफिज जयपुरी, मुकेश सिंह राठौड़, अभिषेक सिंह रावत, कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा, राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, डॉ. संजय पुरोहित, संपत कोठारी, राजेंद्र वर्मा, गुणवंत रोहिल्ला, शक्ति सिंह रलावता, अहमद हुसैन और भोला कटारिया सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने डांगी को प्रत्याशी बनाए जाने पर गहरा हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस आलाकमान के इस फैसले का स्वागत किया है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।