नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मनाई गई
शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अर्पित की गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की पुण्यतिथि आज सुबह फ्राम जी चौक स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेश परिहार के नेतृत्व में स्व राजेश पायलट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेश परिहार ने बताया कि आज सुबह कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय नेता स्व राजेश पायलट की पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई इस मौके पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन फ्राम जी चौक स्थित शहीद स्मारक पर किया गया जिसमे क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व पायलट को श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर श्री नगर ब्लॉक अध्यक्ष सम्पत राठौड़ रंजन वर्मा सुभाष सांखला सलमू भाई आमिर खान, एडवोकेट गोवर्धन गुर्जर विजय जैन अशोक अग्रवाल भंवर गुर्जर त्रिलोक गुर्जर दिलीप गोयर, प्रदीप सिंह राठौड़, संदीप सिंह राठौड़, बंटी पथरिया, राधे श्याम शंभू सिंह गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे
