Logo
ब्रेकिंग
राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद

रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण

बस स्टैंड के जीर्णोद्धार कार्यमेंआई 7लाख कीलागत –

नसीराबाद  (योगेन्द्र बुलचन्दानी )  रोटरी क्लब के सहयोग और चवन्नी लाल हलवाई की याद में भड़ाना परिवार की तरफ से करवाए गए स्थानीय रोडवेज़ बस स्टैंड के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण शनिवार शाम रोटरी क्लब की गवर्नर निशा शेखावत तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों और चवन्नी लाल हलवाई परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शिला पट्ट का अनावरण करने के साथ किया गया इस जीर्णोद्धार कार्य में 7लाख रुपये लागत आई है रोटेरियन विजय मेहरा ने बताया कि रोटरी इंटरनैशनल डिस्ट्रिक्ट, 3043के डिस्ट्रिक्ट डिजिनेटेड फंड से और नगर के मशहूर हलवाई चवन्नी लाल गुर्जर की पुण्य स्मृति हेतु प्रदत्त आर्थिक सहयोग से वर्षों से उपेक्षित पड़े नसीराबाद रोडवेज बस स्टैंड का जीर्णोद्धार कराया गया जिसमे करीब 7लाख रुपये लागत आई है जीर्णोद्धार कार्य के लोकार्पण समारोह के अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष मनीष झंवर ने बताया कि जीर्णोद्धार कार्य के अंतर्गत रोडवेज बस स्टैंड पर शेड का दोनों ओर विस्तार किया गया, भवन का प्लास्टर कराया गया प्लेट फॉर्म का विस्तार कराया गया, फर्श का नवीनीकरण किया गया, और नए दरवाजे खिड़कियाँ आदि लगाए गए, आधुनिक विद्युत व्यवस्था के साथ ही रंग रोगन का कार्य करवाया गया है साथ ही नई एलईडी, लाईट पंखे, तथा रोडवेज स्टाफ के लिए नया फर्नीचर मुहैय्या करवाने के अतिरिक्त यात्रियों के बैठने के लिए आकर्षक ग्रेनाइट की बेचें लगाई गईं हैं लोकार्पण कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निशा शेखावत ने जीर्णोद्धार कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस जनहितकारी कार्य से यात्रियों को अब पहले की अपेक्षा अधिक स्वच्छ सुरक्षित तथा सुविधा युक्त वातावरण रोडवेज बस स्टैंड पर उपलब्ध होगा वास्तव में यह लोक कल्याण कारी कार्य प्रशंसनीय है वहीं नगर के विख्यात हलवाई चवन्नी लाल गुर्जर के परिजनों ने भी रोडवेज बस स्टैंड पर किए गए विकास कार्यों की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि वर्षों से उपेक्षित पड़े रोडवेज बस स्टैंड पर जन सुविधाओं तथा सुंदरीकरण किए जाने से मुसाफिरों को यात्रा के दौरान राहत मिलेगी समारोह में भड़ाना परिवार के कल्याण मल गुर्जर, मुरली गुर्जर, सुनील दत्त गुर्जर हितेश गुर्जर, रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी श्याम सिंह चौहान सहित रोटेरियन नंद किशोर गर्ग, मनीष झंवर विजय मेहरा सहित अन्य अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।