Logo
ब्रेकिंग
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प... निकाय चुनाव को लेकर नसीराबाद में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की बैठक आयोजित, सभी वार्डों में एकज...

चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान का सराहनीय कार्य, 150 विद्यार्थियों को बांटी स्कूल बैग व पाठ्य सामग्री

अजमेर (भारत भूमि) – सर्व समाज सेवा संस्थान राजस्थान द्वारा चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर के संत रामप्रकाश एवं नारायण दास के पावन सानिध्य में विभिन्न विद्यालयों के जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई, जिसके पश्चात संस्था के संयोजक घनश्याम ठारवानी भगत की देखरेख तथा विद्या देवी व गंगा शेवारमानी के विशेष सहयोग से हरिसुंदर बालिका विद्यालय, स्वामी सर्वानंद स्कूल, आदर्श स्कूल पड़ाव, नरवासी स्कूल, डिग्गी लोकल उच्च माध्यमिक विद्यालय, संत कंवर राम स्कूल और राजेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़गंज समेत कई विद्यालयों के लगभग 150 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपियां और पेन भेंट किए गए; इस अवसर पर संत रामप्रकाश ने अपने आशीर्वचन में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के बिना जीवन में केवल अंधकार है और यही समाज के उज्ज्वल भविष्य का आधार है, जिसके उपरांत कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी बच्चों को अल्पाहार का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।