Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन


गुरूपूर्णिमा पर्व पर मुख्यमंत्री ने भेजा अभिनन्दन संदेश, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अजमेर जिले के उपखंड नसीराबाद अन्तर्गत ग्राम राजगढ स्थित विख्यात श्री मसाणिया भैरव धाम पर बुधवार को गुरूपूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ बाबा भैरव व माँ कालिका के जयकारों के बीच मनाया गया इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा संदेश भेजा गया और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सहित जिले भर के जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने राज गढ़ मसानिया भैरव धाम पहुंच कर गुरु चरणों का वन्दन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार सुबह राजगढ़ धाम के मुख्य उपासक चम्पा लाल महाराज ने मुख्य मंदिर पर बाबा भैरव की पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया।राजगढ़ धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि पंड़ित चन्द्रप्रकाश आचार्य, राधेश्याम शर्मा, देवेन्द्र शास्त्री, संयज शास्त्री, लोकेश शास्त्री, मोहिति दाधिच, हर्ष दाधिच, कुलदीप दाधीच, लक्ष्मीशंकर शर्मा नौ ब्राह्मणों के सान्निध्य में गुरूपूर्णिमा महोत्सव पर ‘सेन रत्न’ चम्पालाल महाराज ने अपने गुरू के गुरूचरण पादुका प्रक्षालन एवं पादुका वन्दन कर वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ गुरू पूजन किया। महोत्सव में पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भैरव, माँ कालिका के दर्शन कर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर विशेश चमत्कारी चिमटी प्राप्त की।

 

मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा का संदेश लेकर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष और जन प्रतिनिधि 

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा गुरूपूर्णिमा के अवसर पर चम्पालाल महाराज को अभिनन्दन पत्र भेजकर बाबा भैरवनाथ व मां कालिका के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में राज्य निरन्तर उन्नति की ओर अग्रसर होने की कामना की। उक्त अभिनन्दन पत्र विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा एवं सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग गिरिश बच्चानी की उपस्थिति में चम्पालाल महाराज को दिया गया। इससे पूर्व देवनानी ने अभिनन्दन पत्र को पढ़कर श्रद्धालुओं को सुनाया। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने राजगढ़ धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज के श्रीचरणों में पुष्प अर्पण कर व माला पहनाकर गुरूपूजन किया। राजस्थान के गौरव पुष्कर के रहने वाले नगाडा वादक नाथूलाल सोलंकी की टीम के द्वारा नगाडों की धुन पर बाबा भैरव व मां कालिका के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगे साथ ही भजन गायिका ज्योति सेनी द्वारा भैरव बाबा व मां कालिका के मधुर भजनो के माध्यम से भक्तांे का मन मोह लिया। धाम पर कृष्णकुमार वत्ताधिकारी नसीराबाद, राधेश्याम चौधरी थाना अधिकारी नसीराबाद सदर व कार्यपालक मजिस्टेट राकेश किराड के नेतृत्व में उपस्थित श्रद्धालुओ के जनसैलाब की व्यवस्था को संभालने के लिये अपनी टीम के साथ राजगढ पुलिस चौकी प्रभारी हरी राठी, उगम सिंह के सामंजस्य के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।

गुरु पूर्णिमा उत्सव में शामिल होने आए अनेक प्रांतों के श्रद्धालु जन 

गुरूपूर्णिमा महोत्सव में शिकरत करने के लिये राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र के साथ प्रदेश के सीकर, झुंझुनु, अजमेर, केकड़ी, ब्यावर, कोटा, बूँदी, जोधपुर, जयपुर, नगौर, पाली आदि स्थानो से पचास हजार से अधिक श्रद्धालुगण गुरूपूजन करने व चम्पालाल महाराज से आशिर्वाद लेने तथा बाबा भैरव व मा कालिका के दर्शन कर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा करने पहुँचे जहाँ उनको अपनी बारी के लिये घण्टो तक इन्तजार करना पड़ा।

जीवन को प्रकाशमय बनाने वाला ही सच्चा सत्गुरू – चम्पालाल महाराज——-
महाराज ने गुरूपूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरूपूर्णिमा अपने सद््गुरू की आराधना का दिवस है। सदगुरू वो है जो सत्य का मार्ग दिखाकर उस पर चलना सिखाए और शिश्यों के जीवन में प्रकाशमय बनाकर अंधकार को हटाकर उजाला भर दे। राजगढ़ धाम एकमात्र ऐसा धाम है जहाँ पर किसी भी प्रकार का दान, चन्दा, चढावा, गुप्तदान, पूजा सामग्री आदि स्वीकार नही किया जाता इसलिये गुरूपूर्णिमा पर भी किसी भी प्रकार की भेंट स्वीकार नही की गई। प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि राजगढ़ में गुरूपूर्णिमा महोत्सव में देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला मंगलवार सांयकाल से ही हो गया था। श्रद्धालु मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा करने व विशेष चिमटी प्राप्त करने के लिए लम्बी कतारों में खड़े हो गए। श्रद्वालुओं ने महाराज के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर मसाणिया भैरव एवं कालका माता के दर्शन कर मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा लगाते हुए मनोकामनापूर्ण होने की प्रार्थना कर विशेष चिमटी प्राप्त की। सेन ने बताया कि गुरूपूर्णिमा महोत्सव का समापन भैरव भक्त मण्डल के सदस्य तथा आए हुए श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य गुरूदेव की महाआरती के साथ हुआ।

आज जो कुछ भी हुँ राजगढ़ धाम की कृपा से हूँ —-विधानसभा अध्यक्ष देवनानी

गुरूपूर्णिमा के अवसर पर धाम पर आए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि गुरूपूर्णिमा के अवसर पर आज मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं राजगढ भैरवधाम से पिछले 23 वर्षों से जुड़ा हूँ तथा आज जो कुछ भी हूँ राजगढ भैरव धाम की कृपा से हूँ। जब जब भी भैरव बाबा का बुलावा आता है मैं भैरव धाम दौड़ा चला आता हूँ। गुरूदेव चमपालाल महाराज बेडे ही दयालु ओर शान्त स्वभाव के धनी है। भैरव बाबा को जा भी भक्त सच्चे मन से अराधना करता है उस पर प्रसन्न हो जाते है। आज के इस शुभअवसर पर महाराजश्री से आशीर्वाद लेने एवं प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए कामना करने आया हूँ।
इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सरिता गैना प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, रामस्वरूप लाम्बा विधायक नसीराबाद, महेन्द्र सिंह रलावता, सुरेन्द्र सिंह शेखावत पूर्व सभापति अजमेर, बीना टांक पार्षद, प्रकाश जैन सर्वधर्म मैत्री संघ, कल्पित शिवरान उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद, नसीराबाद पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार, कार्यपालक मजिस्टेट राकेश किराड, सदर थाना प्रभारी राधेश्याम चौधरी, चौकी प्रभारी हरि राठी, उगम सिंह, कनिष्ठ अभियन्ता प्रीति बघेल आदि ने पूजा अर्चना कर गुरु चरणो मे नमन किया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।