माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ली कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ
भारत भूमि (अजमेर) – अजमेर के चाचियावास स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी (शपथ ग्रहण समारोह) का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसकी शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव कुमार मिश्रा ने नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर उनके दायित्व सौंपे, जिनमें हेड बॉय अमन सिंह रावत (संस्कृति सदन), हेड गर्ल तनिषा चौहान (संगम सदन), स्पोर्ट्स हेड बॉय उज्ज्वल ढाका (संस्कृति सदन), स्पोर्ट्स हेड गर्ल विनीता रावत (सिंधु सदन) और सांस्कृतिक हेड गर्ल भव्य श्री रत्नावत (सिंधु सदन) के साथ-साथ हाउस कैप्टन दिनेश रावत (सिंधु सदन), यश पँवार (संगम सदन), अनिष्का चौहान (संयम सदन) और कीर्ति थाकन (संस्कृति सदन) शामिल रहे। सभी छात्र पदाधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली, जिसके पश्चात् प्रधानाचार्य महोदय ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में सभी नव-निर्वाचित नेताओं को नेतृत्व, सेवा-भाव और टीमवर्क के साथ विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया। शिक्षिका नेहा खंडेलवाल के कुशल मंच संचालन और मूल्यांकन निर्णायक मंडल की भूमिका में शिक्षिका स्वाति अग्रवाल एवं शिक्षक योगेश कुमार बागड़ी के दिशा-निर्देशन वाले इस शानदार कार्यक्रम का समापन छात्रों द्वारा प्रस्तुत ऊर्जावान सामूहिक गीत “आरंभ है प्रचंड है” के साथ सफलतापूर्वक हुआ।
