Logo
ब्रेकिंग
श्री बासक बाबा धाम सेवा समिति द्वारा नव निर्वाचित सरपंच व उपसरपंचों का किया गया सम्मान अभिनंदन शरद पूर्णिमा पर आयोजित निशुल्क श्वांस रोग शमन शिविर में 480 रोगी हुए लाभान्वित छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा मच्छर जनित रोगों डेंगू मलेरिया की रोकथाम हेतु विभिन्न क्षेत्रों में करवा... शरद पूर्णिमा पर कल नसीराबाद में निकलेगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विशाल पथ संचलन छावनी परिषद सीईओ के निर्देश पर बाज़ार से हटवाए गए अस्थाई कब्जे, फुटपाथ पर सामान न रखने की चेतावनी जन सेवा समिति एव आयुर्वेद विभाग राजस्थान के सयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क श्वास रोग शमन शिविर 25 को नसीराबाद में असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का त्यौहार विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाय... देवी प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन, नवरात्र भर पूजा-अर्चना के बाद नम आंखों से भक्तों ने दी मां ... सिंधी मोहल्ले में रही गरबा-डांडिया की धूम, पहली बार शहनाई की धुन पर गरबा और आतिशबाजी ने बढ़ाई गरबा प... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में ‘ऋतम्भरा 4.0’ वार्षिकोत्सव आयोजित, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

राजस्थानी संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम: नांद में तीन दिवसीय ‘भुवासा जीजा भाणजी बाईसा स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आगाज

अजमेर (भारत भूमि) – ग्राम पंचायत नांद स्थित श्री राजपूत सभा भवन में शुक्रवार को गोविंदासोत जोधा परिवार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक भुवासा जीजा भाणजी बाईसा स्नेह मिलन समारोह का ढोल-नगाड़ों, कच्ची घोड़ी नृत्य और अपार उत्साह के साथ भव्य आगाज हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत और पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने शिरकत कर बहन-बेटियों का हौंसला बढ़ाया, जहां पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति को जीवित रखते हैं, वहीं पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत ने इसे पुरानी परंपराओं को जगाने और समाज में जागरूकता फैलाने वाला अनूठा प्रयास बताया। आयोजन समिति के सदस्य एवं पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि 23 अगस्त तक चलने वाले इस ऐतिहासिक संगम में पूरे राजस्थान से परिवार की लगभग 1500 बहन-बेटियों को आमंत्रित किया गया है, जिसके पहले दिन ग्राम भ्रमण कराकर नंदराय माता मंदिर व ठाकुर जी मंदिर के दर्शन कराए गए और तत्पश्चात सभा भवन में स्वागत कर सभी ने आपस में परिचय किया व बचपन के खेलकूद तथा पारंपरिक राजस्थानी नृत्य जैसी सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद उठाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र राठौड़ ने बहनों से नांद की पवित्र मिट्टी को अपने साथ ले जाकर घर के मंदिर में रखने का आह्वान किया, जिससे सुख-समृद्धि आए, और साथ ही पौराणिक संदर्भ देते हुए बताया कि पुष्कर तीर्थ स्नान के बाद नांद की नंदा सरस्वती नदी में स्नान से ही संपूर्ण तीर्थ यात्रा पूर्ण मानी जाती है। समारोह के दूसरे दिन 22 अगस्त को राम मंदिर, ककड़ेश्वर-मकडेश्वर मंदिर तथा पुष्कर के बैकुंठ मंदिर के दर्शन और शाम को रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसके शुभारंभ अवसर पर बिरजू सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह फौजी, दयाल सिंह, नरेंद्र सिंह जोधा, नाहर सिंह पाटवी, गजेंद्र सिंह जेलदार, नाथु सिंह और ज्ञानेंद्र सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे तथा मंच संचालन भवानी सिंह राठौड़ ने किया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।