खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व पाइप आदि सामान किए जब्त
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा स्थानीय खटीक मोहल्ले वाली रोड पर रात्रि के समय की गई बोरिंग के मामले में गुरुवार सुबह होते ही दिया कार्रवाई को दिया गया अंजाम और बोरिंग मशीन तार आदि सामान जब्त करते हुए आरोपी व्यक्ति को बिना अनुमति कोई ऐसा काम नहीं करने की दी कड़ी हिदायत जानकारी के अनुसार खटीक मोहल्ला क्षेत्र में बोरिंग की सूचना प्राप्त होने पर छावनी परिषद की टीम तत्काल मौके पर जा पहुंची और स्थल का निरीक्षण किया इस दौरान मौके पर बोरिंग कार्य में प्रयुक्त मशीन एवं पाइप आदि मौके पर पाए गएजिस पर छावनी परिषद कार्मिकों की टीम ने बोरिंग कार्य को बंद करवाते हुए बोरिंग मशीन एवं पाइप आदि को अपने कब्जे में लेकर जब्ती की कार्रवाईको अंजाम दिया छावनी परिषद के अधिकारियों के अनुसार, छावनी क्षेत्र में बोरिंग, खुदाई एवं इस प्रकार के कार्य निर्धारित नियमों के अनुरूप ही किए जा सकते हैं। परिषद द्वारा ऐसे कार्यों पर निगरानी रखी जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई छावनी परिषद टीम की कार्रवाई के दौरान फोरमैन सतीश कुमार, सफाई निरीक्षक रवि प्रकाश, आशीष शर्मा, छोटे लाल सहित छावनी परिषद के अनेक कर्मचारी गण मौजूद रहे छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा नागरिक क्षेत्र के लोगों सेयह अपील की है कि परिषद क्षेत्र में बोरिंग अथवा खुदाई का कार्य करने से पूर्व निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित करेंऔर बिना अनुमति कोई ऐसा काम नहीं करें जिस पर पाबंदी लगाई गई है
