नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव चौधरी ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की।निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पित शिवरान ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद चौधरी ने विधिवत रूप से नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया।नगर पालिका कार्यालय पहुंचने पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ चौधरी का स्वागत किया। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।शपथ ग्रहण के बाद कार्यकर्ताओं ने चौधरी को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
