अजमेर (भारत भूमि) – दीपावली 2026 पर केवल ग्रीन आतिशबाजी की बिक्री के अस्थाई अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन 29 सितंबर तक जमा होंगे। आवेदन संबंधित उपखंड कार्यालय तथा अजमेर शहर के लिए एडीएम सिटी कार्यालय में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक दिए जा सकेंगे। आवेदन पत्र अजमेर जिला प्रशासन की वेबसाइट से एई-5 प्रारूप में प्राप्त किया जा सकता है। दुकानों के बीच कम से कम 15 मीटर की दूरी अनिवार्य रहेगी।
ब्रेकिंग
