Logo
ब्रेकिंग
जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक एमएलडी आयुष नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में मनाया 11वां आयुर्वेद दिवस शपथ ग्रहण के बाद सुखदेव चौधरी ने संभाला नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक अजमेर में कर्ज के दबाव में परिवार की मौत जिले के नगरीय निकायों में आदर्श आचार संहिता समाप्त

नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार

नसीराबाद  (योगेन्द्र बुलचन्दानी) नगर पालिका के नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा एवं पार्षदगणों ने गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमेंद्र सिंह ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा को साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। उपस्थित पार्षदों का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर पार्षद हंसराज, प्रियंका मेघवंशी, रितिका शेखावत, राजेश कुमार शर्मा, रमेश चंद, रितुका सोनी, इस्माइल एवं सोनू कंवर सहित नगर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश परिहार, पूर्व पार्षद प्रदीप सिंह राठौड़, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।पदभार ग्रहण करने के बाद उपाध्यक्ष धनराज मेहरा एवं पार्षदों ने नगर पालिका क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के निराकरण तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान पार्षदों ने नगर पालिका की बोर्ड बैठक शीघ्र आयोजित करवाने की मांग भी रखी, ताकि विभिन्न वार्डों की समस्याओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने कहा कि सभी पार्षदों को साथ लेकर नगर के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता रहेगी।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।