Logo
ब्रेकिंग
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प... निकाय चुनाव को लेकर नसीराबाद में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की बैठक आयोजित, सभी वार्डों में एकज...

राधा स्वामी सत्संग में विश्व के समस्त सन्तो महात्माओं की शिक्षाओ का सार समझाया जाता है

हिन्दू धर्म,बौद्व धर्म,जैन धर्म,सन्त कबीर,रहीम,दादू,तुकाराम,मीरा,गुरू नानक,गुरूग्रंथ,ख्वाजा सहित समस्त सत्संग में सेवादारों के महिला-पुरषों के दल द्वारा ही किये जाते है समस्त सेवाओं के प्रबंध

अजमेर : ( भारत भूमि ) – राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमलसिंह डेरा ब्यास अमृतसर ब्यास में लाखों की संख्या में अनुयायी आते जाते है। यह सत्संग भवन पूर्णतः सन्तमत पर आधरित है। वर्तमान में राधास्वामी सत्संग डेरा ब्यास अमृतसर के संरक्षक गुरू गुरिन्द्र सिंह ढिल्लों है। राधास्वामी सत्संग की परम्पराओं के अनुसार बाबा गुरेन्द्रसिंह ने 02 सितम्बर को अपने उत्तराधिकारी की धोषणा करतें हुए अपना उतराधिकारी सरदार सुखदेव सिंह के पुत्र जसदीप सिंह गिल को घोषित किया है। सरदार जसदीपसिंह को नामदान देने के बक्शिश का अधिकार भी तत्काल प्रभाव से ही प्रदान किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार राजेश लालवानी और वरिष्ठ पत्रकार रमेश लालवानी ने बताया कि राधास्वामी सत्संग ब्यास की शिक्षाओ में ईसाई धर्म,बौद्व धर्म,जैन धर्म,सन्त कबीर,रहीम,दादू,तुकाराम,मीरा,गुरू नानक,सुखमनी,गुरूग्रंथ,अजमेर के सुफी सन्त ख्वाजा मुईनुद्वीन चिश्तिी,नारी को अधिकार दो,परमार्थी साखियां, सन्त संवाद,संतमत प्रकाश भाग एक से पांच,सत्संग संग्रह भाग एक से पांच सहित हजारों की संख्या में पुस्तकों का हिन्दी,अंग्रेजी,सिन्धी,मराठी,पंजाबी,गुजराती सहित अनेक अन्य भाषाओँ में प्रकाशन करवाया गया हैं। इसके अतिरिक्त दो माही पत्रिका अंग्रेजी में स्पिरीचुअल लिंक का भी प्रकाशन करवाया जाता है।सत्संग के दौरान पण्डाल में किसी भी प्रकार की नशीली वस्तु,बीडी,सिगरेट,माचिस और इलैक्ट्रिानिक सामग्री कैमरा,मोबाईल,पेन ड्राइव आदि ले जाने पर पाबन्दी रहती है। इस प्रकार की सामग्री पण्डाल के बाहर ही बने क्लाक रूम सामान केन्द्र पर निःशुल्क जमा करवाई जा सकती है। वाहनो के पार्किंग की निःशुल्क व्यवस्था है। राधास्वामी सत्संग में प्रथम बार जाने वालों की जानकारी के लिए उपरोक्त जानकारी सार्वजनिक की जा रही है। राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमलसिंह डेरा ब्यास अमृतसर में प्रमुख केन्द्र है उसके देश विदेश में हजारों की संख्या में केन्द्र है। इनका मुख्य उद्वेश्य शाकाहारी व सात्विक भोजन पर हक हलाल की कमाई करते हुए जीवन यापन करना और मानव जीवन में अपने आप को पहचानकर आत्म साक्षात्कार करके अपने अन्तर में ही परमात्मा से साक्षात्कार करके आवागमन से मुक्ति मोक्ष मार्ग पाना है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।