Logo
ब्रेकिंग
हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,...

छावनी परिषद वैरीड बोर्ड की बैठक आयोजित

स्टेशन कमान्डर एवं बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार ने की अध्यक्षता, क्षेत्रीय विधायक राम स्वरुप लाम्बा रहे मौजूद

नसीराबाद : (योगेन्द्र बूलचन्दानी) छावनी परिषद की साधारण सभा आज सुबह दस बजे छावनी परिषद के सभागार में सेना के स्थानीय स्टेशन कमान्डर एवं बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार की अध्यक्षता में आहूत की गयी जिसमें नागरिक क्षेत्र वासियों हेतु किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यो को लेकर चर्चा हुयी और सहमति के बाद निर्णय लिए गए । इस मीटिंग में छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डाक्टर नितीश कुमार गुप्ता  अतिरिक्त मनोनीत सदस्य सुशील कुमार गदिया और क्षेत्रीय विधायक राम स्वरुप लाम्बा ने भाग लिया और नगर की विभिन्न समस्याओं तथा नागरिक क्षेत्र वासियों को उपलब्ध नहीं होने वाली ज़न सुविधाओं को लेकर विचार — विमर्श कर ज़न हितकारी कार्यो बाबत प्रस्तावो पर स्वीकृति की मोहर लगी इस बैठक के बाद जानकारी होते हुए छावनी परिषद के सीईओ डॉ नीतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर के सबसे बड़े पार्क सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में रिनोवेशन का कार्य लगभग पुरा होने वाला है वहाँ एक किलोमीटर का नया वाकिंग ट्रेक बनाया गया है सफ़ाई और मरम्मत की गई है और जन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है साथ ही फ्रामजी गार्डन सहित मेन रोड का निर्माण कार्य बरसात के बाद शुरू हो जाएगा। अगले साल में तीन करोड़ रुपये की सड़के बनाई जाएगी फूल सागर तालाब को मछली पालन के लिए दिया जायेगा पटेल गार्डन फ्रामजी गार्डन और मिशन ग्राउंड में हाई मास्ट लाईटे लगाई जाएगी बस स्टैंड के सामने तथा एलआईसी के सामने की स्थानों को पार्किंग के लिए दिया जाएगा साथ ही जल्दी ही जनसम्याओं के समाधान हेतु जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें छावनी परिषद के स्टाफ़ सहित शामिल होकर नागरिकों की समस्याओ को सुनकर उनका निस्तारण करूँगा इससे प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी कम होगी और क्षेत्र का विकास होगा  छावनी परिषद स्टाफ के जल विद्युत फोर मेंन सतीश कुमार, संजय शर्मा, प्रवीण यादव और भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेश मेहरा भी बैठक में उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।