Logo
ब्रेकिंग
प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...

जन संवाद “छावनी प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम का आगाज़

नसीराबाद(योगेन्द्र बुलचन्दानी)छावनी परिषद द्वारा आयोजित जन संवाद छावनी प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार कों वार्ड नम्बर 6 मे जन संवाद का आयोजन किया गया।ज़न संवाद कार्यक्रम मे आमजन ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम मे छावनी परिषद के मुख्य अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने अपना स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद आमजन की समस्याओ कों सुनकर संबंधित विभाग कों समस्याओ का निराकरण प्राथमिकता से करने के दिशा निर्देश दिए।

जन संवाद मे सड़क, पानी, नाली, सफाई व लाइट के मुख्य मुद्दे सामने आये जिन्हे डॉक्टर नितीश गुप्ता ने अति शीघ्र निराकरण कर आमजन कों राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया।उक्त कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अधिशाषी अधिकारी ने वार्ड नंबर 6 का पैदल दौरा किया तथा छावनी परिषद के संबंधित सभी विभागों कों समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। गौरतलब है की नसीराबाद छावनी के इतिहास मे किसी भी अधिशाषी अधिकारी ने आमजन से जुडी समस्याओं के लिए इस तरह का कोई जन सुनवाई का कार्यक्रम अभी तक आयोजित नहीं किया था।

कार्यक्रम के आरम्भ में सामाजिक कार्यकर्ता बाबू मेहरा द्वारा व वार्ड वासियो ने मुख्य अधिशाषी अधिकारी को महाकाल की चित्र भेट कर माला साफा पहनाकर स्वागत किया। व आमजन ने जन संवाद कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन मे मुख्य अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर नितीश गुप्ता ने बताया की 23 सितंबर को वार्ड संख्या 2-3 के लिये दोपहर 3 बजे अनाज मंडी में जन संवाद का कार्यक्रम होगा, डॉ. नीतीश गुप्ता ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग जन संवाद में आकर समस्याओं का समाधान करावे और अपने शहर नसीराबाद कों साफ सुथरा स्वच्छ बनाने मे छावनी परिषद का संहयोग करें

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।