Logo
ब्रेकिंग
प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी आये प्रेस क्लब अजमेर के विकास में किए गए कार्यो की चर्चा की

अजमेर : (भारत भूमि) विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजयमेरु प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसमें उन्होंने अजमेर के विकास में किए गए कार्यो के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं का खाका साझा किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय जारी संकल्प पत्र के 70 प्रतिशत से अधिक कार्य आरम्भ हो गए है। तेलंगाना हाऊस का आंवटन निरस्त किया गया है।साइन्स पार्क को पुनः स्वीकृत करवाकर अपग्रेड करते हुए बी-2 श्रेणी के लिए शिलान्यास किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर क्षेत्र अन्तिम सिरे से पर होने के कारण पेयजल आपूर्ति की समस्या रही है। अब इसे टेल एण्ड से फ्रण्ट एण्ड का बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यहां तीन रिजर्वायर बनाने के लिए 270 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई।भूमि आवंटन भी किया गया है। बीसलपुर बांध से निर्भरता कम करने के लिए पहली बार फॉयसागर झील का पानी पेयजल के लिए उपलब्ध हुआ। यहां से 4.5 एमएलडी पानी लेने के लिए एक करोड़ की राशि उपलब्ध करवाई गई है। इसी प्रकार अजमेर शहर के पारम्परिक जल स्त्रोतों 22 बावड़ियों का चिन्हीकरण कर पानी फिल्टर प्लांट तक लाया जाएगा। बीसलपुर बांध से पानी की आवक बढ़ाने के लिए इण्टेक वेल भी बनाया जाएगा। इससे अजमेर को 7 टीएमसी तक पानी उपलब्ध होगा। ईआरसीपी परियोजना से फॉयसागर को जोड़ने से हमेशा पानी भरा रहेगा। जलदाय विभाग के पम्पिंग स्टेशनों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति क लिए अतिरिक्त फिडर से जोड़ने के लिए भी पर्याप्त राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि अजमेर की पहचान शिक्षा नगरी के रूप में बनी रहनी चाहिए। इसके लिए भारतीय तकनीकी संस्थान की तर्ज पर आरआईटी के लिए महिला इंजिनियरिंग कॉलेज का चुनाव किया गया है। इसी प्रकार योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय भी खुलेगा। इसके लिए भूमि आंवटन की प्रक्रिया जारी है। एम्म के स्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान टीबी अस्पताल भवन में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनाया जाएगा। कोटड़ा में भी सैटेलाईट चिकित्सालय बनेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अजयसर में लेपर्ड सफारी विकसित की जाएगी। यहां तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए चामुण्डा माता मन्दिर तक रोपे वे बनाया जाएगा। म्यूजियम बनने से भी पर्यटन में वृद्धि होगी । यातायात को पर्यावरण हितैषी बनाने के लिए 50 इलेक्ट्रीक बसें चलाई जाएगी। इसी प्रकार एथेलेटिक एकेडमी और स्पोर्ट्स कॉलेज आरम्भ होने से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। रोजगार बढ़ाने के लिए आईटी पार्क की स्थापना होगी। इसके लिए भूमि आंवटन किया जा चुका है। रोडवेज बस स्टेण्ड भी 40 करोड़ की लागत से नया बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अजमेर के विकास की गति अनवरत बनी रहेगी। पहले बजट में ही 1500 करोड़ से अधिक की सौगातें मिली है। भविष्य में ड्रेनेज सिस्टम को अपग्रेड करने पर कार्य किया जाएगा। फॉयसागर के केचमेण्ट एरीया की सुरक्षा के लिए 5 करोड़ की राशि से दीवार बनाई जानी है। झील की गहराई नरेगा के माध्यम से बढ़ाई जाएगी। दरगाह कोरीडोर और हेलीपेड भी प्रस्तावित है। सुगम यातायात के लिए रिंगरोड बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। विधानसभा में नवाचार करते हुए डायरी नव संवत्सर से आरम्भ की गई। पत्रकारों के भी पास बनने लगे हैं। अजयमेरु प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र गुंजल ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए पत्रकारों का पक्ष रखा । पत्रकार बीमा योजना पुनः आरम्भ करने के साथ ही आरजेएचएस के माध्यम से लाभान्वित करने के बारे में भी कहा। पत्रकारों को भूखण्ड दिलाने के लिए कार्यवाही आगे बढ़ाने के लिए विचार रखे। अजयमेरु प्रेस क्लब भवन में सुविधाओं की वृद्धि की भी बात कही।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।