Logo
ब्रेकिंग
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प... निकाय चुनाव को लेकर नसीराबाद में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की बैठक आयोजित, सभी वार्डों में एकज...

नवरात्रि पर्व तीन अक्टूबर से शुरु होगे

अजमेर : (भारत भूमि )- इस बार शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि तीन अक्टूबर की सुबह 12.19 बजे से अगले दिन चार अक्टूबर की सुबह 2.58 बजे तक रहेगी। उदियात तिथि के अनुसार ’शारदीय नवरात्र तीन अक्टूबर से शुरू होंगे। समापन 12 अक्टूबर को होगा। तिथियों में घट-बढ़त नहीं होने के कारण पूरे 9 दिन भक्त मां अम्बे की आराधना कर सकेंगे। देवी भागवत पुराण में बताया गया है कि महालया के दिन जब पितृगण धरती से लौटते हैं तब मां दुर्गा अपने परिवार और गणों के साथ पृथ्वी पर आती है। नवरात्र में दिन के हिसाब से माता हर बार अलग अलग वाहनों से आती है। माता का अलग अलग वाहनों से आना भविष्य के लिए संकेत भी होता है। इससे पता चलता है कि आने वाला साल कैसा रहेगा। इस साल माता का वाहन डोली और पालकी होगी। देवी भागवत पुराण में उल्लेख है कि गुरूवार या शुक्रवार को नवरात्रि शुरू होने पर माता डोली या पालकी पर आती है।

घट स्थापना का समय

तीन अक्टूबर को सुबह 6.24 से सुबह 8.45 बजे तक अभिजित मुहूर्त में सुबह 11.52 से दोपहर 12.39 मिनट तक ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।