अजमेर : (भारत भूमि) वैशाली नगर स्थित शहीद भगतसिंह उद्यान में शनिवार को भारत माता के वीर सपूत महान क्रांतिकारी शहीद ए आजम भगतसिंह की जयंती उद्यान विकास समिति के अध्यक्ष एन के माथुर की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । उद्यान विकास समिति की कोर कमेटी के सदस्य राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर उद्यान में स्थापित शहीद भगतसिंह की प्रतिमा को फूल मालाओ से सजाया गया । प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर देश भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे प्रतिभागियों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत गानों की प्रस्तुति दी गई । किशन लखवानी ने कार्यक्रम का संयोजन किया । इस अवसर पर नीरज राठी, दीपक पुरोहित, गौतम गदिया, भावेश सबनानी, दौलत छतवानी , इंद्रजीत सूद, मनोज व्रंदानी, राजेश जैन, संजय केशवानी, सुरेश प्रियानी, बबिता ईनाणी, आभा गांधी, कोमल केशवानी, अंजली गुर, दीपा गुरनानी सहित क्षेत्रवासी मौजूद थे ।
ब्रेकिंग
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...
संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि
प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,...
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे...
जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ...
अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब...
मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...
आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा जिला अजमेर की साधारण सभा की बैठक 19 को
