Logo
ब्रेकिंग
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला... अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा जिला अजमेर की साधारण सभा की बैठक 19 को

अमर शहीद भगत सिंह जयन्ती पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

अजमेर : (कार्तिक शर्मा)- महर्षि दयानन्द निर्वाण स्मारक न्यास, भिनाय कोठी में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयन्ती के पावन अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रोगियों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण की गयी । निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में महर्षि दयानन्द निर्वाण स्मारक न्यास के प्रधान व पूर्व विधायक डॉ॰ श्री गोपाल बाहेती ने कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना एक पुण्य का कार्य है। ऐसे रोगी जो अपना इलाज नहीं करा पाते उनके लिए महर्षि दयानन्द निर्वाण स्मारक न्यास में प्रतिमाह निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर मरीजों को निःशुल्क दवा का वितरण किया जाएगा। शिविर संयोजक व निर्वाण न्यास के मंत्री सोम रत्न आर्य ने बताया की स्वामी दयानन्द सरस्वती का जीवन भी लोक सेवा व राष्ट्र सेवा को समर्पित था इसी तर्ज पर प्रत्येक माह निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर लोक सेवा का कार्य करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ॰ हेमन्त सिंह, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ॰ अदिति सिंह राव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ॰ श्वेता तिवारी, नर्सिंग स्टाफ श्रीमती मीरा लखानी, पूनम सिस्टर सहित अन्य चिकित्सा स्टाफ ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान की। 

इस अवसर पर आचार्य जागेश्वर प्रसाद निर्मल, राहुल आर्य, पूनम राजोरिया, वन्दना आर्या, ऐडवाकेट एस.एन. रिझवानी, एडवाकेट विजयलक्ष्मी, पूर्व पार्षद महेन्द्र जोधा व जयन्त सिंह सहित अन्य लोग अन्य लोग उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।