Logo
ब्रेकिंग
प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...

दाँ॒दूराम साहिब जी का 65वाँ वर्सी महोत्सव 9 से 11 अक्टूबर तक

अजमेर (भारत भूमि)- दाँ॒दूराम साहिब जी का 65वाँ वर्सी महोत्सव 9 से 11 अक्टूबर मनाया जायेगा। 9 अक्टुबर सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक सुखमनी साहिब का पाठ व आसादीवार किया जायेगा। उसके बाद सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का आरम्भ होगा। सुबह 10 बजे से 1 बजे तक शब्द कीर्तन व प्रवचन होंगे। तथा उसके बाद सांय 6 से 9.30 बजे तक पूज्य बहराणा साहिब का आयोजन किया जायेगा।
10 अक्टुबर सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक सुखमनी साहिब का पाठ व आसादीवार किया जायेगा। उसके बाद सुबह 10 से 1 बजे तक शब्द-कीर्तन व प्रार्थना की जाएगी। उसके बाद सांय 6.30 बजे से 9.30 बजे तक माता की चौकी रखी जाएगी।
11 अक्टुबर सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक सुखमनी साहिब का पाठ व आसादीवार किया जायेगा। उसके बाद सुबह 10 बजे से 1 बजे तक श्री अखंड पाठ साहिब का भोग, शब्द-कीर्तन, अरदास की जाएगी । तथा उसके बाद दोपहर 1 बजे आम भंडारा (भोजन प्रसादी) शुरु हो जाएगी।

दरबार के सेवादार फतनदास ने संगत से आग्रह किया है कि तीन दिवसीय वर्सी महोत्सव में सपरिवार पधारकर दर्शन व सेवा करके धर्म लाभ प्राप्त करें।

 

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।