Logo
ब्रेकिंग
प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...

टीपीएडीएल हाथीभाटा पॉवर हाऊस स्थित कार्यालय में अजमेर शहर के उपभोक्ताओं के लिए जनसुनवाई का कार्यक्रम कल होगा आयोजित

अजमेर (भारत भूमि) शहर की बिजली व्यवस्था संभाल रही टीपीएडीएल, अजमेर कंपनी कल *दिनांक 05/10/2024 को शनिवार के दिन सुबह दस बजे (10:00 बजे ) से दोपहर एक बजे (13:00 बजे) तक टीपीएडीएल हाथीभाटा पॉवर हाऊस स्थित कार्यालय* में अजमेर शहर के उपभोक्ताओं के लिए जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।कंपनी ने सभी अजमेर वासियों से विनम्र निवेदन किया है की आप बिजली संबंधित किसी भी प्रकार की सेवाओं के लिए, बिजली के बिल संबंधित कोई शिकायत के लिए, नए बिजली के कनेक्शन और लोड बढ़ोतरी के लिए किए गए आवेदनों या बिजली आपूर्ति व्यवस्था से संबंधित अन्य किसी भी प्रकार की सेवाओ और समस्याओं की जानकारी एवम उचित निराकरण हेतु हाथीभाटा पॉवर हाउस स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर इस जनसुनवाई कार्यक्रम में अपनी बात टीपीएडीएल प्रबंधन के समक्ष प्रस्तुत करने का श्रम करे I गौरतलब है की उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम का नेतृत्व टीपीएडीएल अजमेर के सीईओ श्री सुनील कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में टीपीएडीएल प्रबंधन के सभी संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अजमेर शहर वासियों की सभी प्रकार की विद्युतीय सेवाओं को प्राथमिकता से प्रदान करने की कड़ी में किया जा रहा है, इस जनसुनवाई कार्यक्रम का अयोजन प्रत्येक सप्ताह में टीपीएडीएल अजमेर के किसी एक जोनल ऑफिस में किया जा रहा है I

गौरतलब हैं की जनसुनवाई के माध्यम से टीपीएडीएल प्रबंधन अजमेर शहर के आम उपभोक्ताओं के समक्ष प्रस्तुत होकर उनकी सभी प्रकार की विद्युतीय सेवाओं को प्राथमिकता से प्रदान करने का कार्य करेगा I

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।