Logo
ब्रेकिंग
हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,...

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्विद्यालय में डॉ भीमराव अंबेडकर शोध पीठ व विधि विभाग में मनाया गया संविधान दिवस

अजमेर –  दिनांक: 26.11.2024 (कार्तिक शर्मा)

‘संविधान दिवस’ दिनांक 26 नवंबर 2024 को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय स्थित संविधान पार्क में माननीय कुलपति महोदय ने संविधान पर माल्यार्पण किया और अपने उद्बोधन में प्रदान किए गए आशीर्वचन से हुई जिसमें माननीय कुलपति महोदय ने संविधान की बारीकी व अपने मूल अधिकारों की जानकारी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों को दी । कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डॉ भीमराव अंबेडकर शोध पीठ के मानद निदेशक व विभागाध्यक्ष प्रो. शिव प्रसाद, प्रो. रीटा मेहरा प्रो. आर. न. चौधरी, डॉ. अश्वनी तिवारी एवं शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थियों ने भाग लिया, इसके पश्चात डॉ भीमराव अंबेडकर शोध पीठ द्वारा विक्रमादित्य भवन के भूतल पर स्थित प्रबंध अध्ययन विभाग मैं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 17 विद्यार्थियों ने अपने विचार वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रस्तुत किए । जिसका शीर्षक “ भारतीय संविधान के परिपेक्ष में न्यायिक सक्रियता ” । उपरोक्त कार्यक्रम के पश्चात Quiz Competition का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों से संविधान से संबंधित प्रश्न पूछे गए तथा लगभग 40 से अधिक विद्यार्थी जो विभिन्न विभागों में अध्यनरत थे ने भाग लिया। उपरोक्त कार्यक्रम के पश्चात विधि विभाग में एक वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें वनस्थली विद्यापीठ, जयपुर की डॉ. निधि अरोरा रही जिन्होंने “ भारतीय न्यायपालिका की संविधान के मूल्य की रक्षा और व्याख्या में भूमिका” विषय पर अपना व्याख्यान दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विधि विभाग के विभागअध्यक्ष प्रो. शिव प्रसाद जी ने की उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के आदर्शो व मूल्यों को आत्म साथ करने की अपील की कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुमन शर्मा ने किया । कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम का संचालन डॉ सुमन शर्मा, सुश्री निधि, डॉ शिल्पी जैन, डॉ. चंचल मेहरा ने किया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।